CG News: महिला से घर में घुसकर छेड़खानी और मारपीट, सरपंच समेत 4 गिरफ्तार

रायगढ़। धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ओंगना गांव में महिला के घर में घुसकर छेड़खानी और मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि पुरानी रंजिश को लेकर कुछ लोगों ने महिला के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और उसके कपड़े खींचकर छेड़खानी की। घटना के दौरान आरोपियों द्वारा वीडियो बनाए जाने की बात भी सामने आई है।

मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गांव के सरपंच समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पुरानी रंजिश को लेकर घर में घुसने का आरोप
पुलिस के मुताबिक, पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने कथित तौर पर महिला के घर में घुसकर उसके साथ विवाद किया। इसके बाद गाली-गलौज और मारपीट की गई। महिला के साथ छेड़खानी करने और घटना का वीडियो बनाने का भी आरोप है। शिकायत मिलने के बाद जोबी चौकी पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की।

दो बाइक और मोबाइल फोन जब्त
पुलिस ने कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल की गई दो मोटरसाइकिल और वीडियो रिकॉर्ड करने वाला मोबाइल फोन जब्त किया है। पुलिस अब जब्त मोबाइल में मौजूद वीडियो और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है।

‘संवेदना’ अभियान के तहत कार्रवाई
महिला संबंधी अपराधों में त्वरित कार्रवाई के लिए चलाए जा रहे ‘संवेदना’ अभियान के तहत पुलिस ने मामले में तेजी दिखाई। रायगढ़ एसएसपी के निर्देशन में महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता और गंभीरता से कार्रवाई की जा रही है। शिकायत प्राप्त होते ही जोबी पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की और इसके बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

गांव में तनाव, पुलिस की निगरानी
घटना के बाद ओंगना गांव में तनाव का माहौल बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस की मौजूदगी के चलते स्थिति नियंत्रण में है। पुलिस का कहना है कि महिला सुरक्षा को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है। मामले में आगे की जांच जारी है और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की भी पड़ताल की जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

एशियन गेम्स 2026 में छत्तीसगढ़ की बड़ी उपलब्धि, रायपुर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर निवासी स्नेहिल अधिरवार ने अंतरराष्ट्रीय ई-स्पोर्ट्स के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। जापान के आइची-नागोया में...

CG Crime : कांग्रेस नेता और पत्नी पर जानलेवा...

सरगुजा। मणिपुर थाना क्षेत्र के दर्रीपारा इलाके में देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब करीब 15 से 20 बदमाशों ने कांग्रेस नेता...

भिलाई में चाकूबाजी, युवक की मौत, वारदात के बाद...

भिलाई। भिलाई नगर के नेहरू नगर चौक पर शनिवार रात हुई चाकूबाजी की घटना में घायल 26 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान रविवार...

Blinkit में नौकरी करने वाली युवती की निर्मम हत्या:...

क्राइम डेस्क शिकोहाबाद/फिरोजाबाद। हरियाणा के गुरुग्राम स्थित एक क्विक-कॉमर्स कंपनी (ब्लिंकिट) में कार्यरत 21 वर्षीय युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा...