छत्तीसगढ़ में फिर होगी बारिश: दुर्ग, रायपुर समेत कई जिलों में बरसेंगे बादल… गर्मी से मिलेगी राहत; देखिये जिलों में कैसा रहा तापमान

भिलाई। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बारिश होने वाले है। कुछ दिन सूखा रहने के बाद आज से फिर बारिश का सिलसिला शुरू होने वाला है। आज से हल्की बारिश होने की संभावना है जबकि मंगलवार से अच्छी बरसात के आसार हैं।मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर और दक्षिण छत्तीसगढ़ में पिछले 2 दिनों से मानसून की गतिविधियां थमने के कारण मौसम साफ है। मध्य छत्तीसगढ़ में हफ्ते भर से बारिश नहीं हुई है इसलिए दिन का तापमान बढ़ गई है ,इसी वजह से उमस बढ़ गई है।

मौसम विभाग का कहना है कि एक मानसून द्रोणिका बनी है, जो बीकानेर, दौसा, ग्वालियर, सीधी होते हुए अंबिकापुर, बालासोर होते हुए दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक गुजरेगी। इसके अलावा दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के केंद्रीय भाग में एक चक्रवात भी बन रहा है। इस वजह से बड़ी मात्रा में समुद्र से नमी आने की संभावना है। इसके प्रभाव से प्रदेश के लगभग सभी संभाग में ज्यादातर जगहों पर गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है।

बस्तर और सरगुजा संभाग में दो दिनों पहले तक बारिश हुई लेकिन मध्य छत्तीसगढ़ में बारिश नहीं होने की वजह से नमी घट गई है और उमस बढ़ गई है। फिर एक बार लोगों के घरों में एसी, पंखे और कूलर शुरू हो गए हैं लेकिन अब गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

अलग-अलग शहरों में ऐसा रहा तापमान

रायपुर में 33.4
दुर्ग में 32.8
माना एयरपोर्ट में 32.4
बिलासपुर में 35.6
पेण्ड्रारोड में 32
अंबिकापुर में 32
जगदलपुर में 34.4
राजनांदगांव में 35 डिग्री सेल्सियस
सारंगढ़ में 37 डिग्री सेल्सियस

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भटगांव विधानसभा में सजा सावन उत्सव का मंच, माताओं-बहनों...

सूरजपुर। भटगांव विधानसभा अंतर्गत पार्वतीपुर स्थित हनुमान मंदिर (बारह मिल) परिसर के समीप में कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल पर ‘सावन उत्सव’...

नेपाल में बाढ़-भूस्खलन के बीच रायपुर की मोनिका यादव...

रायपुर। नेपाल में आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन के बीच रायपुर की रहने वाली मोनिका यादव के लापता होने की सूचना सामने आई है।...

CG: 18 निगम-मंडल और आयोग अध्यक्षों को मंत्री दर्जा,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के 18 निगम, मंडल और आयोगों के अध्यक्षों एवं उपाध्यक्षों को मंत्री पद का दर्जा देने का आदेश जारी...

NIT में ‘खेलो इंडिया संवाद’ का आयोजन; वर्चुअली जुड़े...

रायपुर: राष्ट्रीय खेल दिवस और हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर एनआईटी (NIT) रायपुर में ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम का...