रिसाली निगम आयुक्त ने की स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा: शहर की स्वच्छता पर दाग लगाने वालों से वसूला जायेगा इतना रूपए जुर्माना… यलो और रेड स्पाॅट पर रहेगी नजर

भिलाई। भिलाई शहर की स्वच्छता पर दाग लगाने वालों से 500 से 1000 रूपए तक जुर्माना वसूल किया जाएगा। निगम आयुक्त आशीष देवांगन ने निगम क्षेत्र के अघोषित यलो और रेड स्पाॅट पर नजर रखने निर्देश दिए है। मानिटरिंग की जिम्मेदारी संबंधित वार्ड के सब इंजीनियरों को दी है। नगर पालिक निगम के आयुक्त आशीष देवांगन ने सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा की। इसके पहले उन्होंने विभागवार निर्माण कार्य के अलावा पौध रोपण अभियान की समीक्षा की। इंजीनियरों को निर्देश दिए कि पौध रोपण के बाद उसे सहेजने के लिए पर्याप्त व्यवस्था करे। आयुक्त ने बारिश को ध्यान में रखते हुए समुचित सफाई व्यवस्था पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शहर के यलो और रेड स्पाॅट पर विशेष नजर रखे। गंदगी फैलाने वालों से सख्ती से पेस आए। बैठक में सहायक अभियंता राजकुमार जैन, उप अभियंता अखिलेश गुप्ता, नितिश अमन साहू, डिगेश्वरी चंद्राकर, उमयंती ठाकुर, पी.आई.यू. आकाश मिश्रा व विजय कश्यप आदि उपस्थित थे।

आयुक्त ने बैठक में निर्देश दिए है कि अधिकारी, कर्मचारी और स्वास्थ्य विभाग का संपूर्ण अमला अलर्ट रहे। बारिश में जल भराव और स्वच्छता को लेकर पूरी तरह से तैयारी कर ले। उन्होंने अधिकारी व कर्मचारियों को बिना सूचना अवकाश पर रहने पर प्रतिबंध लगाते हुए मोबाइल चालू रखने के निर्देश दिए है।

इस बार स्वच्छता सर्वेक्षण में दो नए बिन्दु को जोड़ा गया है। सर्वेक्षण अधिकारी अब निगम क्षेत्र के यलो और रेड स्पाॅट भी देखेंगे। यही वजह है कि निगम अधिकारी अब बेहतर स्थान पाने यलो और रेड स्पाट को खत्म करने प्लान तैयार किया है।

यलो स्पाॅट:- खुले स्थान में अघोषित यूरिनल बनाना ही यलो स्पाॅट कहलाता है। खुले व सार्वजनिक स्थान में यलो स्पाट बनने से आस पास का क्षेत्र प्रदुषित हो जाता है।

रेड स्पाॅट:- सार्वजनिक स्थान, भवन, कार्यालयों में कही भी थूकना रेड स्पाॅट कहलाता है। ऐसे स्थानों पर सर्वेक्षण अधिकारियों की नजर रहेगी। आयुक्त ने खुले अथवा सार्वजनिक स्थानांे पर थुकने वालों के खिलाफ चालानी कार्यवाही करने के निर्देश दिए है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बहुमंजिला भवनों, कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था का होगा...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य में जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बहुमंजिला आवासीय परिसरों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, कोचिंग संस्थानों, होटलों तथा अन्य सार्वजनिक...

अपेक्स बैंक में 18.13 करोड़ का गबन : तीन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपेक्स बैंक) की बरमकेला शाखा में 18.13 करोड़ रुपये के गबन का बड़ा मामला सामने आया है। बैंक...

स्टेट GST विभाग की बड़ी कार्रवाई : राजनांदगांव में...

रायपुर। राज्य कर विभाग (स्टेट जीएसटी), छत्तीसगढ़ द्वारा कर चोरी एवं फर्जी बिलिंग के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई...

छत्तीसगढ़ में 10 ट्रेनें रद्द, 5 दिनों तक कई...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में निपनिया-भाटापारा सेक्शन में अंडरब्रिज निर्माण कार्य...