शिवनाथ नदी में बह गया बाइक सवार: हॉस्पिटल से लौट रहा था युवक… नदी पार करते हुए हादसा; पुलिस और SDRF की टीम ने चलाया सर्च ऑपरेशन, मिली सिर्फ बाइक; देखिए VIDEO

  • पानी में फिसलने से बाइक समेत बह गया युवक

भिलाई। इस वक्त की बड़ी खबर दुर्ग जिले से सामने आ रही है। शिवनाथ नदी में डूबने से बाइक सवार युवक लापता हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार, शक्स हॉस्पिटल से अपने जीजा के साथ घर लौट रहा था। बाइक सवार कोटनी शिवनाथ नदी से बाइक पार कर रहा था। अचानक फिसलने से युवक नदी में बह गया। घटना सोमवार दोपहर की बताई जा रही है। मामले में पुलिस और एसडीआरएफ की टीम नदी में दुबे युवक की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस ने नदी से बाइक को बरामद कर लिया है। खबर लिखे जाने तक युवक की तलाश नहीं हो पाई है। पुलिस और SDRF की टीम युवक की खोज में जुटी हुई है।

पानी में फिसलने से बाइक समेत बह गया युवक
मिली जानकारी के अनुसार, नगपुरा निवासी विजय मिश्रा अपने जीजा के साथ बाइक से जिला अस्पताल से घर लौट रहा था। इस दौरान कोटनी नगपुरा नदी में पानी भर जाने से बाइक से जीजा को उतार दिया और विजय मिश्रा अपनी बाइक को पार कर रहा था। तभी फिसलने से बाइक समेत विजय नदी में बह गया।

जीजा पैदल पार कर रहा था नदी
विजय मिश्रा के जीजा नदी को पैदल पार कर रहे थी। बाइक समेत गिरता देख जीजा ने आसपास के लोगों आवाज दी। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर एसडीआरएफ की टीम और पुलिस कर्मियों ने तीन घंटे से अधिक समय तक नदी में बाइक सवार को खोजते रहे लेकिन मुश्किल से बाइक को निकाला गया। लेकिन विजय के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। रात होने से खोजबीन बंद कर दिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बहुमंजिला भवनों, कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था का होगा...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य में जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बहुमंजिला आवासीय परिसरों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, कोचिंग संस्थानों, होटलों तथा अन्य सार्वजनिक...

अपेक्स बैंक में 18.13 करोड़ का गबन : तीन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपेक्स बैंक) की बरमकेला शाखा में 18.13 करोड़ रुपये के गबन का बड़ा मामला सामने आया है। बैंक...

स्टेट GST विभाग की बड़ी कार्रवाई : राजनांदगांव में...

रायपुर। राज्य कर विभाग (स्टेट जीएसटी), छत्तीसगढ़ द्वारा कर चोरी एवं फर्जी बिलिंग के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई...

छत्तीसगढ़ में 10 ट्रेनें रद्द, 5 दिनों तक कई...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में निपनिया-भाटापारा सेक्शन में अंडरब्रिज निर्माण कार्य...