रिसाली में PM आवास के लिए 6 जुलाई को लॉटरी: शामिल होने के लिए हितग्राही इस तारीख तक जमा करें राशि… इतने आवास का होना है आबंटन

भिलाई। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत रिसाली निगम क्षेत्र के लक्ष्मीनगर में बने मकान का आबंटन लाॅटरी निकालकर किया जाएगा। लाॅटरी गुरूवार को सुबह 10 बजे निगम के सभागार में निकाली जाएगी। लाॅटरी में ऐसे हितग्राहियों का नाम शामिल किया गया है, जो मकान की लागत का 10 प्रतिशत राशि अग्रिम जमा कर चुके है।

सहायक अभियंता अखिलेश गुप्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास के एएचपी घटक मोर मकान मोर आस के तहत लक्ष्मीनगर में कुल 36 आवास बनाए गए है। इसी आवास के लिए ऐसे हितग्राही से आवेदन मंगाए गए थे जिनके पास आवास नहीं या फिर वे जो लंबे समय से किराए पर रहे है। आवास आबंटन के लिए मकान लागत की कुल राशि का 10 प्रतिशत 36100 रूपए जमा करना अनिवार्य है। राशि जमा करने वाले हितग्राहियों की सूची तैयार कर लाॅटरी निकाली जाएगी।

सहायक अभियंता ने बताया कि ऐसे हितग्राही जिन्होंने आवास के लिए आवेदन जमा किया है और 10 प्रतिशत राशि जमा नहीं की है उन्हें 5 जुलाई तक मौका दिया गया है। वे शाम 5 बजे तक 10 प्रतिशत राशि जमा कर आवास लाॅटरी मे शामिल हो सकते है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भटगांव विधानसभा में सजा सावन उत्सव का मंच, माताओं-बहनों...

सूरजपुर। भटगांव विधानसभा अंतर्गत पार्वतीपुर स्थित हनुमान मंदिर (बारह मिल) परिसर के समीप में कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल पर ‘सावन उत्सव’...

नेपाल में बाढ़-भूस्खलन के बीच रायपुर की मोनिका यादव...

रायपुर। नेपाल में आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन के बीच रायपुर की रहने वाली मोनिका यादव के लापता होने की सूचना सामने आई है।...

CG: 18 निगम-मंडल और आयोग अध्यक्षों को मंत्री दर्जा,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के 18 निगम, मंडल और आयोगों के अध्यक्षों एवं उपाध्यक्षों को मंत्री पद का दर्जा देने का आदेश जारी...

NIT में ‘खेलो इंडिया संवाद’ का आयोजन; वर्चुअली जुड़े...

रायपुर: राष्ट्रीय खेल दिवस और हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर एनआईटी (NIT) रायपुर में ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम का...