भिलाई में अज्ञात ने घर के सामने खड़ी गाड़ी में लगाई आग, कागजात भी जले; पुलिस जाँच में जुटी; कहाँ हुई ये घटना

भिलाई। भिलाई में खड़ी कार में आग लगाने का मामला सामने आया है। भिलाई-3 थाना क्षेत्र में घर के बाहर खड़ी चार पहिया वाहन को अज्ञात ने आग के हवाले कर दिया। कंप्लेन पर पुलिस ने धारा 435 के तहत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। भिलाई-3 पुलिस ने बताया कि ग्राम पचपेडी भिलाई 3 निवासी चेतन कुमार कोचिंग क्लास का संचालन करता है। नारधी निवासी दोस्त आकाश कुमार निषाद का चार पहिया वाहन CG 04 LG 4933 अपने पास रखा था। जिसकी कीमत करीबन 4 लाख रुपए है। कार का इस्तेमाल पीड़ित करता था। वाहन का मालिक आकाश कुमार निषाद है।

मिली जानकारी के अनुसार, 4 जुलाई की रात कार को चंद्राकर भवन के बाजू ग्राम पचपेड़ी में कार खड़ा कर पीड़ित अपने घर आ गया। रात 1.30 बजे पड़ोसी लीलागर यादव ने बताया कि कार में आग लग गई है। मौके पर देखने गया तब दोस्त की कार में आग लगी थी। जिसे बुझाने का प्रयास किया गया। लेकिन कार का कुछ हिस्सा जल गया। मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आगजनी में कार में रखे वाहन का बीमा व पाल्युशन कागजात, दूसरे वाहन CG 07 -5189 का बीमा, फिटनेस, पाल्युशन कागजात भी आग से जल गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ वशिष्ठ नारायण मिश्रा का निधन,...

भिलाई। भिलाई नगर निगम के पांच बार के पार्षद और युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण मिश्रा का आज निधन हो गया। वे...

नेताओं के खिलाफ लंबित आपराधिक मामलों की हाईकोर्ट ने...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने प्रदेश में सांसदों और विधायकों से जुड़े लंबित आपराधिक मामलों की जुलाई 2026 तक की अपडेटेड स्टेटस रिपोर्ट जारी की...

CG Crime : घर के अंदर मिले पति-पत्नी के...

लोरमी। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के लोरमी थाना क्षेत्र में एक मकान के भीतर पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से इलाके में...

शादीशुदा होने के आधार पर बेटी को अनुकंपा नियुक्ति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति के मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए स्पष्ट किया है कि सिर्फ शादीशुदा होने के आधार पर किसी...