PM मोदी के सभा में आ रहे भाजपा कार्यकर्ताओं की बस का हुआ हादसे… 3 की मौत, 5 घायल; जानिए कैसे हुआ हादसा?

  • पीएम मोदी का आज रायपुर द्वारा सरकारी कार्यक्रमों के बाद आम सभा को करेंगे संबोधित
  • सभा में शामिल होने आ रहे कार्यकर्ताओं से भरी बस का हुआ एक्सीडेंट
  • प्रधानमंत्री आज छत्तीसगढ़ में देंगे करोड़ो की सौगात

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आ रहें हैं। इसी सभा में शामिल होने आ रहे बीजेपी कार्यकर्ताओं से भरी बस सड़क हादसे का शिकार हो गई है। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है। जिसमें 2 भाजपा कार्यकर्ता और बस ड्राइवर शामिल है। वही 5 घायल बताए जा रहे है। रतनपुर में हादसे में

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, भाजपा कार्यकर्ताओं से भरी लग्जरी बस बिलासपुर जिले में अंबिकापुर नेशनल हाईवे पर सड़क किनारे खड़े हाईवा से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस के परखच्चे उड़ गए है। बस में 40 कार्यकर्ता सवार थे। हादसा सुबह साढ़े 4 से 5 बजे के बीच हुआ। बताया जा रहा है कि, विश्रामपुर के शिवनंदनपुर मंडल के भाजपा कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में शामिल होने के लिए रायपुर जा रहे थे।

इनकी हुईं मौत
हादसे में जयनगर थाना क्षेत्र के ग्राम जमदई निवासी सज्जन (30 वर्ष), रूपदेव (55 वर्ष) और बस ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं लीलू गुप्ता भाजपा मंडल अध्यक्ष विश्रामपुर सहित 5 कार्यकर्ता घायल हैं।

घायलों का इलाज जारी
मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों मृतकों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया, वहीं घायलों का इलाज बिलासपुर के अपोलो अस्पताल में जारी है। घायलों ने बताया कि बारिश बहुत तेज हो रही थी। इस बीच ड्राइवर को झपकी आ जाने से इतना बड़ा हादसा हो गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नवा रायपुर में ₹119.89 करोड़ की आवासीय परियोजना का...

रायपुर। आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी ने नवा रायपुर अटल नगर के सेक्टर-12 (फेस-2) में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल (हाउसिंग...

IGKV PAT Counselling 2026: कृषि विश्वविद्यालय रायपुर की चेतावनी,...

रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV), रायपुर के अंतर्गत बी.एससी. ऑनर्स कृषि प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए पी.ए.टी. (PAT) काउंसलिंग 2026 की प्रक्रिया...

रायपुर में ‘स्नेह की डोर’ कार्यक्रम: सुरक्षा बलों की...

रायपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व से पहले राजधानी के बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में भावुक और ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला। रायपुर जिला...

CG में 126 पशुओं को बंधक बनाने वाले पिता-पुत्र...

CG रायपुर/बेमेतरा। बेमेतरा जिले की दाढ़ी तहसील के ग्राम हेमाबंद में आवारा और घुमंतू पशुओं को गैर-कानूनी तरीके से बंधक बनाकर रखने और क्रूरता के...