दुर्ग में सरकारी राशन दुकान के गोदाम से लाखों का अनाज पार: संचालक के उड़े होश… पुलिस कर रही जाँच; जानिए चोरों ने कैसे वारदात को दिया अंजाम ?

दुर्ग। दुर्ग में उचित मूल्य दुकान से गोदाम से ही अनाज चोरी का मामला सामने आया है। दरअसल चोरों द्वारा गोदाम का शटर का चैनल तोड़कर अंदर घुस कर सोसाइटी से कई बोरी अनाज पार कर लिए गए। जिनकी कीमत 4 लाख रूपए आंकी जा रही है। यह मामला अंडा क्षेत्र का है। घटना की शिकायत पुलिस से की गई है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 457, 380 के तहत जुर्म दर्ज किया है।

अंडा पुलिस ने बताया कि ग्राम आमटी में स्थित सोसायटी के गोदाम का शटर चैनल तोड़कर अज्ञात ने अनाज पार कर दिया है। शिकायत सोसायटी संचालक जामवंत देशमुख ग्राम सलौनी तिलखेरी निवासी ने पुलिस में किया है। सोसायटी में ग्राम के सभी हितग्राहियों के लिए आवंटित शासकीय 192 बोरी 96 क्विंटल अनाज, 75 किलो शक्कर बोरा गयाब मिला। जिसकी कीमत 4 लाख 45 हजार रुपए आंकी गई है।

बताया जा रहा है कि जय अम्बे शक्ति महिला स्व सहायता समूह 15 वर्षों से काम कर रहा है। सोसायटी आमटी में एक सप्ताह पूर्व 425 बोरी चावल 64 किलो चावल, 517 किलो ग्राम शक्कर हितग्राहियों को बांटने के बाद गोदाम में 192 बोरी चावल कुल 96 क्विंटल, 75 किलो ग्राम शक्कर बोरी था। बोरी के ऊपरी भाग पर छ.ग. राज्य सह. विपणन मर्या. का लेबल लिखा हुआ था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बहुमंजिला भवनों, कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था का होगा...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य में जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बहुमंजिला आवासीय परिसरों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, कोचिंग संस्थानों, होटलों तथा अन्य सार्वजनिक...

अपेक्स बैंक में 18.13 करोड़ का गबन : तीन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपेक्स बैंक) की बरमकेला शाखा में 18.13 करोड़ रुपये के गबन का बड़ा मामला सामने आया है। बैंक...

स्टेट GST विभाग की बड़ी कार्रवाई : राजनांदगांव में...

रायपुर। राज्य कर विभाग (स्टेट जीएसटी), छत्तीसगढ़ द्वारा कर चोरी एवं फर्जी बिलिंग के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई...

छत्तीसगढ़ में 10 ट्रेनें रद्द, 5 दिनों तक कई...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में निपनिया-भाटापारा सेक्शन में अंडरब्रिज निर्माण कार्य...