हड़ताल खत्म होने पर CM भूपेश बघेल से छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, 4 जुलाई से थे हड़ताल पर

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि संघ द्वारा विगत 4 जुलाई से जारी हड़ताल वापस ले ली गयी है। हड़ताल पर गए सभी कर्मचारी कार्य पर वापस लौट गए हैं। मुख्यमंत्री से प्रतिनिधिमंडल ने स्वास्थ्य कर्मचारियों की मांगों के विषय में विस्तार से चर्चा की और उन्हें इस संबंध में ज्ञापन सौंपा।

मुख्यमंत्री बघेल ने प्रतिनिधिमंडल द्वारा प्रस्तुत मांगों पर मुख्य सचिव द्वारा परीक्षण पश्चात आवश्यक कार्यवाही किये जाने आश्वस्त किया। मुख्यमंत्री का प्रतिनिधिमंडल ने पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिवादन किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव और छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ से प्रांताध्यक्ष आलोक मिश्रा, ओपी शर्मा, अश्वनी गुर्देकर, एस पी देवांगन, सतीश पसेरिया, अनिल गढ़ेवाल, तिनेन्द्र साहू, समीर सेन सहित अनेक पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बहुमंजिला भवनों, कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था का होगा...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य में जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बहुमंजिला आवासीय परिसरों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, कोचिंग संस्थानों, होटलों तथा अन्य सार्वजनिक...

अपेक्स बैंक में 18.13 करोड़ का गबन : तीन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपेक्स बैंक) की बरमकेला शाखा में 18.13 करोड़ रुपये के गबन का बड़ा मामला सामने आया है। बैंक...

स्टेट GST विभाग की बड़ी कार्रवाई : राजनांदगांव में...

रायपुर। राज्य कर विभाग (स्टेट जीएसटी), छत्तीसगढ़ द्वारा कर चोरी एवं फर्जी बिलिंग के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई...

छत्तीसगढ़ में 10 ट्रेनें रद्द, 5 दिनों तक कई...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में निपनिया-भाटापारा सेक्शन में अंडरब्रिज निर्माण कार्य...