CG – 4 दिन से लापता महिला की मिली लाश: डंपिंग यार्ड में फंदे पर लटकी मिली महिला की लाश, हत्या या सुसाइड? पुलिस जांच में जुटी, बैंक और महिला व-सहायता समूह से लोन लेने की बात भी आई सामने

4 दिन से लापता महिला की मिली लाश

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में 4 दिन से लापता महिला की डंपिंग यार्ड के पास पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटकी लाश मिली है। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। मामला मानिकपुर थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतिका अमराइयापारा की रहने वाली है। वह स्व-सहायता समूह और बैंक से लोन ली थी। परिजनों ने 4 दिन पहले महिला के लापता होने की शिकायत थाने में दर्ज कराई थी। इसके बाद से पुलिस महिला की तलाशी की जा रही थी। वहीे सोमवार को जिले के डंपिंग यार्ड के पास पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटकी महिला की लाश मिली है। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बताया जा रहा है कि, महिला व-सहायता समूह और बैंक से लोन लिया था। जो पैसे के लिए उस पर दबाव बना रहे थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

युवाओं के रचनात्मक क्षमता को बढ़ावा देनाः घड़ी की...

नई दिल्ली। युवा समाज के सबसे ऊर्जावान, कल्पनाशील और परिवर्तन-प्रतिबद्ध वर्गों में से एक हैं। जब इनकी ऊर्जा को एक सार्थक, सकारात्मक और निर्माणकारी...

सीएम का सिंगापुर यात्रा : छत्तीसगढ़ को मिले ₹43,600...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सिंगापुर यात्रा के अंतिम दिन छत्तीसगढ़ ने कौशल विकास और निवेश के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की।...

वीबी-जी राम जी में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, तीन...

बलौदाबाजार। विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (वीबी-जी राम जी) के प्रभावी क्रियान्वयन में लापरवाही बरतना तीन ग्राम रोजगार सहायकों को भारी पड़...

CG Crime : शादी का झांसा देकर युवती से...

सूरजपुर। जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर 24 वर्षीय युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। युवती की...