दुर्ग में धर्म परिवर्तन मामले को लेकर बवाल: मां बेटे ने परिवार वालों पर लगाया ये आरोप, कहा पति के मौत के बाद… थाने में जमकर हंगामा

दुर्ग। दुर्ग जिले में एक बार फिर से धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है। दुर्ग में मोहन नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक सोनी परिवार की मां बेटे को जबरदस्ती धर्म परिवर्तन कराने की शिकायत आई है। जहां मां बेटे आज मोहन नगर थाने पहुंचे थे और शिकायत में बताया है कि महिला की ननंद एवं उसके परिवार के लोगों द्वारा दबाव पूर्वक उसके ऊपर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया जा रहा है जो उसकी इच्छा के विरुद्ध कार्य है और वह धर्म परिवर्तन नहीं करना चाह रही है। हालांकि मोहन नगर पुलिस इसे प्रॉपर्टी का विवाद बताया है।

जिसने अपनी सुरक्षा को लेकर मोहन नगर थाने में शिकायत की है और कार्यवाही करने की मांग भी की है इसी मामले में महिला का बेटा भी थाने में पहुंचा हुआ था और मां बेटे दोनों मिलकर दबाव पूर्व धर्म परिवर्तन कराने की बात कही है इस मामले की शिकायत मोहन नगर थाना प्रभारी तक पहुंची और उन्होंने आगे की कार्रवाई करने की बात कही है

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार, शंकर नगर निवासी महिला अन्नपूर्णा सोनी ने मोहन नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उसके पति का दो महीने पहले निधन हो गया है। घर में वो, उसका बेटा और सास रहते हैं। उसकी ननद ने मुस्लिम लड़के से शादी कर ली है। इसके बाद से वो बहनों और मां को मुसलमान बनाने के लिए राजी कर रही है। अन्नपूर्णा का आरोप है कि उसने धर्म बदलने के लिए मना किया तो सास और ननद ने मिलकर उसके और उसके बेटे को एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद उसे घर से निकालने की धमकी दे रहे हैं। महिला का कहना है कि इससे पहले उसके पति पर भी यही दबाव बनाया जा रहा था। उनकी मौत के बाद से उसके बेटे और उस पर दबाव बनाया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

युवाओं के रचनात्मक क्षमता को बढ़ावा देनाः घड़ी की...

नई दिल्ली। युवा समाज के सबसे ऊर्जावान, कल्पनाशील और परिवर्तन-प्रतिबद्ध वर्गों में से एक हैं। जब इनकी ऊर्जा को एक सार्थक, सकारात्मक और निर्माणकारी...

सीएम का सिंगापुर यात्रा : छत्तीसगढ़ को मिले ₹43,600...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सिंगापुर यात्रा के अंतिम दिन छत्तीसगढ़ ने कौशल विकास और निवेश के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की।...

वीबी-जी राम जी में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, तीन...

बलौदाबाजार। विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (वीबी-जी राम जी) के प्रभावी क्रियान्वयन में लापरवाही बरतना तीन ग्राम रोजगार सहायकों को भारी पड़...

CG Crime : शादी का झांसा देकर युवती से...

सूरजपुर। जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर 24 वर्षीय युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। युवती की...