दुर्ग में जॉब की तलाश कर रहें युवाओं के लिए काम की खबर: 500 से अधिक पदों के लिए 13 को लगेगा विशेष रोजगार मेला; जानिए डिटेल्स

दुर्ग। दुर्ग जिले में विशेष रोजगार मेला का आयोजन होने वाला है। नौकरी की तलाश कर रहें युवाओं के लिए ये सुनहरा अवसर है। दुर्ग कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा के निर्देशन में जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र दुर्ग द्वारा जिले में बेरोजगारी भत्ता के हितग्राहियों के लिए नियोजकों द्वारा उपलब्ध रिक्त पदों को भरने के लिए विशेष रोजगार मेला का आयोजन 13 जुलाई 2023 को लाईवलीहुड कॉलेज सेक्टर 6 ’’ए’’ मार्केट भिलाई में किया जाएगा। रोजगार मेला में नियोजक एसआईएस सिक्योरिटी लिमिटेड दुर्ग, एसबीआई लाईफ इंश्योरेंस सीपी लिमिटेड भिलाई सुपेला, टेक्नोटास्क बिजनेस सॉल्यूशन प्रा. लि. एवं आदित्य इलेक्ट्रानिक्स के लिए विभिन्न पद रिक्त हैं।

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग के उप संचालक श्री आर.के.कुर्रे के अनुसार इच्छुक आवेदक समस्त शैक्षणिक मूल प्रमाण एवं अंकसूची, पहचान पत्र (मतदाता परिचय पत्र, आधार कार्ड, पेन कार्ड, ड्रायविंग लाइसेंस, राशन कार्ड) रोजगार कार्यालय का पंजीयन पत्रक, छ.ग. निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र के साथ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र दुर्ग द्वारा लाईलीहुड कॉलेज सेक्टर 6 ’’ए’’ मार्केट भिलाई में 13 जुलाई को समय प्रातः 11 बजे से उपस्थित हो सकते है। पदों, योग्यता, आयु एवं अनुभव से संबंधित जानकारी आवेदक रोजगार मेला स्थल पर प्राप्त कर सकते हैं। सोशल मीडिया facebook.com/mccdurg पर प्राप्त कर सकते हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

युवाओं के रचनात्मक क्षमता को बढ़ावा देनाः घड़ी की...

नई दिल्ली। युवा समाज के सबसे ऊर्जावान, कल्पनाशील और परिवर्तन-प्रतिबद्ध वर्गों में से एक हैं। जब इनकी ऊर्जा को एक सार्थक, सकारात्मक और निर्माणकारी...

सीएम का सिंगापुर यात्रा : छत्तीसगढ़ को मिले ₹43,600...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सिंगापुर यात्रा के अंतिम दिन छत्तीसगढ़ ने कौशल विकास और निवेश के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की।...

वीबी-जी राम जी में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, तीन...

बलौदाबाजार। विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (वीबी-जी राम जी) के प्रभावी क्रियान्वयन में लापरवाही बरतना तीन ग्राम रोजगार सहायकों को भारी पड़...

CG Crime : शादी का झांसा देकर युवती से...

सूरजपुर। जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर 24 वर्षीय युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। युवती की...