अहिवारा विधानसभा बीजेपी कोर कमेटी की बैठक संपन्न: 20 को तहसील कार्यलय का BJP करेगी घेराव…सांसद और चुनावी घोषणा पत्र समिति के संयोजक विजय बघेल रहे उपस्थित

भिलाई। भिलाई में अहिवारा विधानसभा भारतीय जनता पार्टी कोर कमेटी की बैठक संपन्न हुई। प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर जिलाध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया की अध्यक्षता में विधानसभा अहिवारा कोर कमेटी का बैठक भाजपा कार्यालय भिलाई में संपन्न हुआ। इस बैठक में मुख्य रूप से चुनावी घोषणा पत्र संयोजक एवं दुर्ग सांसद विजय बघेल जिला अध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया, जिला प्रभारी संदीप शर्मा ,राजीव अग्रवाल, आहिवारा विधानसभा प्रभारी राम कुमार साहू उपस्थित रहे। सर्वप्रथम बैठक के पूर्व नवनियुक्त चुनावी घोषणा पत्र के संयोजक विजय बघेल का फूल माला के साथ आत्मीय स्वागत किया गया एवं बधाई दी गई।

बृजेश बिचपुरिया ने कहा विधानसभा चुनाव नजदीक आ चुकी है और हमें दिन रात एक कर अपने कार्यों का निर्वहन करना है हमारी पार्टी सदैव जनता से जुड़ी छोटे बड़े मुद्दों को लगातार उठाती रही है और आगे भी उठाते रहेगी। अब समय आ गया है की जनता के पास जाकर कांग्रेस के झूठे वादे को उन तक पहुंचाना है।

सांसद विजय बघेल ने कहा कि, कांग्रेस गंगाजल का झूठा कसम खा कर घोषणा पत्र का वादा किए और उनके लिए बड़े शर्म की बात है की एक भी वादा पूरा नहीं किए। कॉन्ग्रेस झूठ का पहाड़ बनाने में लगी है। छत्तीसगढ़िया होने का झूठा ढोंग रच रही है। जनता भी कांग्रेस से त्रस्त हो चुकी है और छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने के मूड में आ चुकी है।

प्रभारी रामकुमार साहू ने कहा की, प्रदेश ने जनता से जुड़े मुद्दे को हर विधानसभा में उठाने का निर्देश दिया है और आगामी 20 तारीख को जनसमस्याओं को लेकर हम सभी अहिवारा विधानसभा के कार्यकर्ता तहसील कार्यालय का घेराव करेगी। जिसकी तैयारी हमें जल्द से जल्द पूरी करनी है। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री प्रेम लाल साहू द्वारा किया गया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा, सांवला राम डाहरे, भिलाई जिला महामंत्री- प्रेम लाल साहू, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रवि शंकर सिंह, दुर्ग जिला महामंत्री ललित चंद्राकर, सुरेंद्र कौशिक, जामुल नगर पालिका अध्यक्ष- ईश्वर सिंह ठाकुर, अहिवारा नगर पालिका अध्यक्ष – नटवर ताम्रकार, संतोष मार्कंडेय, खिलावन साहू, अश्वनी टंडन, रेख राम बंछोर, दिलीप पटेल, कीर्ति नायक, राजू लाल नेताम, चंद्र प्रकाश मांडले, सुषमा जेठानी, जोगेश्वर सोनी, जितेंद्र यदु एवं अपेक्षित कोर कमेटी सदस्य उपस्थित थे। उपरोक्त जानकारी भिलाई मीडिया प्रभारी रणजीत सिंह ठाकुर द्वारा दिया गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

आलेख : आधुनिक कल्याणकारी राज्य, सामाजिक कल्याण, इस्लाम और...

नई दिल्ली। सामाजिक सुरक्षा और जन कल्याण एक न्यायपूर्ण और मानवीय समाज के निर्माण के लिए सबसे महत्वपूर्ण सिद्धांतों में से हैं। इन सिद्धांतों...

राशन वितरण में OTP पर लगी रोक, अब केवल...

रायपुर। सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत अब प्रदेश की सभी उचित मूल्य दुकानों में ई-पॉस मशीन के माध्यम से केवल बायोमेट्रिक सत्यापन के...

विधवा महिला से बैंक प्रबंधक ने मांगी रिश्वत, पीड़िता...

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के ग्राम निपानिया स्थित जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की निपानिया शाखा में रिश्वतखोरी का गंभीर मामला सामने आया है। एक...

5,500 शिक्षक भर्ती को लेकर बड़ा अपडेट, शिक्षा मंत्री...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ राज्य सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाने की...