दुर्ग रोड एक्सीडेंट अपडेट: उपचार के दौरान युवक ने तोड़ा दम… ढाबा से लौटते वक्त हुआ था हादसा, पूर्व जवान की भी हुई थी मौत; अन्य 4 की हालत…

दुर्ग। दुर्ग में कुछ दिनों पहले एक कार का भयानक सड़क हादसा हुआ था। दरहसल 2 और 3 जुलाई के मध्य मालवीय चौक दुर्ग के पास 6 दोस्तों से भरी कार खड़े बस से जा टकराई जिससे एक पूर्व जवान की मौके पर ही मौत हो गई थी और 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिसमें से एक और युवक की आज मौत की खबर आ रही है। इस हादसे में अब कुल दो लोगों की मौत हो गई है। दूसरे मृतक का नाम दिनेश सिंह है। बताया जा रहा है कि, दिनेश की हालत काफी गंभीर थी। रायपुर में इलाज के दौरान 12 जुलाई की रात उसने दम तोड़ दिया। अन्य 4 लोगों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

अन्य 4 लोगों की हालत स्थिर
हादसे के दौरन कार में कुल 6 लोग सवार थे। इसमें मुकेश कुमार और दिनेश सिंह की मौत हो चुकी है। सोमेश को भी गहरी चोटें आई हैं, उसका इलाज जारी है। ओम प्रकाश का इलाज चंदूलाल चंद्राकर हॉस्पिटल, आसिफ अली का बीएम शाह और गोल्डी का स्पर्श हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

पूर्व जवान था पहला मृतक
मृतक पूर्व में आर्मी में पदस्थ था वर्तमान में में फाइनेंस एडवाइजर के रूप में लोगों को सेवाएं दे रहा था। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं मृतक पुलिस मुख्यालय में पदस्थ आरक्षक विकास सिंह का छोटा भाई बताया जा रहा है। मृतक का 04 जुलाई को सुबह 11:00 बजे रामनगर मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

खड़ी बस से टकराई थी कार
मोहन नगर TI विपिन रंगारी ने बताया कि, रात्रि 3:15 बजे के करीब दुर्ग से रायपुर की ओर जा रहे जेस्ट कार जिसमें 6 युवक सवार थे मालवीय चौक के आगे साइंस कॉलेज के समीप एक खड़ी बस से टकराने के बाद कार समीप में पेड़ से जा टकराई। दुर्घटना इस कदर थी कि परिचालक सीट पर बैठा हुआ युवक मुकेश कुमार सिंह की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वही कार चालक सहित कार में सवार पांच अन्य युवक घायल हो गए बताया जा रहा है। जिस कार का हादसा हुआ उसका नंबर CG 07 AU 8234 हैं। दुर्घटना के समय कार की रफ्तार काफी तेज थी। मृतक के पिता अवधेश सिंह पारिवारिक कार्यों से राउरकेला गए हुए हैं। जिन्हें इस हादसे की जानकारी दे दी गई है। वह आज शाम तक पहुंच जाएंगे।

5 दोस्त हुए थे घायल
बताया जा रहा है कि, ओम प्रकाश देशलहरे उर्फ़ लल्ला, सेक्टर-7 निवासी का जन्मदिन था। सभी दोस्त 12 बजे केक काटने के बाद ढाबा खाना खाने गए थे। वापसी में यह हादसा हुआ। हादसे के बाद ओम प्रकाश घायल है और चंदूलाल असपटल में भर्ती है। बोरसी निवासी दिनेश सिंह ठाकुर उर्फ़ टिंकू कार चला रहा था। टाटा ज़ेस्ट कार भी उसी की था। दिनेश सेक्टर-9 अस्पताल में ICU वेंटीलेटर सपोर्ट में है। सेक्टर-8 निवासी सोमेश सेक्टर-9 अस्पताल में ICU वेंटीलेटर सपोर्ट में है। सेक्टर-8 निवासी आसिफ अली BM शाह हॉस्पिटल में भर्ती है। गोल्डी स्पर्श में एडमिट है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

धमतरी में दर्दनाक हादसा: खड़े ट्रक से टकराई बाइक,...

धमतरी। जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पिता और 12 वर्षीय बेटे की मौत हो गई। हादसा अरमरीकला और सनौद के बीच हुआ,...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: पंचायत कर्मचारियों को पेंशन का...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने पंचायतों के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन दिए जाने की मांग से जुड़ी 20 से अधिक याचिकाओं को खारिज कर दिया...

CG Crime : युवक की हत्या का खुलासा, अवैध...

बलरामपुर। जिले में युवक की हत्या कर उसका सिर और धड़ अलग-अलग स्थानों पर फेंकने के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया...

अंबिकापुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस अब सप्ताह में दो दिन चलेगी, सांसद...

रायपुर। रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। अंबिकापुर से दिल्ली के बीच चलने वाली अंबिकापुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस अब सप्ताह में दो दिन...