भिलाई में भाजपा कर रहीं बड़े आंदोलन की तैयारी: 14 को वैशाली नगर तो 17 जुलाई को विधायक निवास का करेगी घेराव… इन मुद्दों पर घेरेगी सरकार को

भिलाई। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर जिला अध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया के नेतृत्व में जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष-महामंत्री, मोर्चा -प्रकोष्ठ- प्रकल्प के अध्यक्ष महामंत्री,संयोजक-सहसंयोजक की महत्वपूर्ण बैठक भिलाई जिला कार्यालय में संपन्न हुई।

बैठक का संचालन जिला के महामंत्री प्रेम लाल साहू द्वारा किया गया। बैठक में प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर जनसमस्याओं, अनिमिक्ताओ, को ले कर बड़े स्तर पर कांग्रेस विधायक निवास का घेराव की तैयारी को लेकर चर्चा एवम जिम्मेदारी दी गई।

जिला अध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया ने इस आंदोलन की जानकारी देते हुए कहा कि यह आंदोलन के अंतर्गत वैशाली नगर विधानसभा में बिजली ऑफिस का घेराव किया जाएगा। यह आंदोलन 14 जुलाई को किया जाएगा। भूपेश सरकार एवं बिजली विभाग द्वारा लगातार मनमानी बिजली का बिल, बिजली की कटौती से जन-जन परेशान हैं सरकार द्वारा बिजली बिल हाफ के झूठे वादे किया गया। अब जनता को अलग-अलग प्रकार का कर लगाकर बिजली बिल दुगना देना पड़ रहा है। इस मनमानी को लेकर जनहित पर आंदोलन किया जाएगा।

वही दूसरा घेराव 17 तारीख को भिलाई विधानसभा में लगातार राज्य सरकार की विफलता, लूट, डकैती, नशाखोरी, जुआ, सट्टा एवम अवैध काम को लेकर भिलाई विधायक देवेंद्र यादव का घर का घेराव आक्रोश रैली निकल कर किया जाएगा। और इसकी तैयारी के लिए मंडल स्तर पर बैठक भी प्रारंभ हो गई है यह रैली भी व्यापक रहेगा।

इस बैठक का आभार महेश वर्मा द्वारा किया गया। इस बैठक में मुख्य रूप से योगेंद्र सिंह, शिवसागर मिश्रा, अमर सोनकर, प्रमोद सिंह, जयप्रकाश यादव, विजेंद्र सिंह, विजय जयसवाल, संजय सिंह, रणजीत सिंह, मनोज तिवारी, राजेश श्रीवास्तव, रूप राम साहू, विजय शुक्ला, गजानंद बंछोर, तिलक राज,शैलेंद्र शेंडे, सुषमा जेठानी, स्वीटी कौशिक, अमित मिश्रा, द्वारिका चंद्रवंशी, आदि उपस्थित थे।उपयुक्त जानकारी जिला मीडिया सहप्रभारी रणजीत सिंह ठाकुर द्वारा दी गई।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

अवैध प्लाटिंग पर विधायक रिकेश सेन का बड़ा प्रहार...

भिलाई नगर। वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रिकेश सेन की अवैध प्लाटिंग के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम का बड़ा असर देखने को...

अतिक्रमण हटाने के दौरान ग्रामीण ने खाया जहर, हालत...

धमतरी। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान उस समय हड़कंप मच गया, जब पीड़ित पक्ष के चम्पा लाल साहू ने जहर सेवन कर लिया।...

पहली बार रेल नेटवर्क से जुड़ेगा जशपुर : सीएम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा नई रेल लाइन परियोजना को केंद्र सरकार द्वारा विशेष रेल परियोजना के रूप में अधिसूचित किए जाने...

सदगुरु कबीर आश्रम में मिली 300 वर्ष पुरानी ज्ञान...

बलौदाबाजार। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के निर्देशन में संचालित ज्ञानभारतम राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान के तहत विकासखंड सिमगा स्थित कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा के...