रिसाली निगम मेयर सिन्हा ने इंजीनियरों की ली बैठक… लापरवाही करने वाले ठेकेदारों को नोटिस देने के दिए कड़े निर्देश, जानिए मीटिंग की खास बातें

रिसाली। रिसाली निगम महापौर शशि सिन्हा ने सभी अभियंताओं की बैठक ली है। कार्यादेश जारी करने के बाद लापरवाही करने वाले ठेकेदारों को नोटिस देने के उन्होंने कड़े निर्देश दिए है। मिली जानकारी के अनुसार, उन्होंने कहा- लापरवाह और मनमौजी करने वाले ठेकेदारों से सख्ती से पेस आए। गुणवत्ता में कमी होने पर बिना देरी किए नोटिस जारी करे। खराब कार्यो को धरासाही कर नए सिरे से कार्य कराए। महापौर शशि सिन्हा ने गुरूवार को निगम के सभी अभियंताओं की बैठक ली।

उन्होंने वार्ड क्र. 01 से 40 तक के स्वीकृत और प्रगतिरत कार्यो की जानकारी ली। महापौर ने कहा कि अभिंयता इस बात का विशेष ध्यान दे कि कार्य निर्धारित समय पर पूरा हो रहा है कि नहीं। उन्होंने ऐसे ठेकेदारों की सूची अलग से तैयार करने कहा जो कार्यादेश जारी होने के बाद भी कार्य आरंभ नहीं करते। महापौर ने अभियंताओं से दो टूक कहा कि स्थल निरीक्षण कर घटिया निर्माण पर नोटिस दे और नए सिरे से कार्य कराए। बैठक में प्रभारी कार्यपालन अभियंता आर.के.जैन, उपअभियंता डिगेश्वरी चंद्राकर, अखिलेश गुप्ता, उमयंती ठाकुर व नितिश अमन साहू उपस्थित थे।

महापौर ने कहा आमजनों की शिकायत का निराकरण पहले हो। वार्ड पार्षद सीधे नागरिक से जुडे़ होते है। ग्राउंड लेबल पर समस्याओं को दूर करने वे निगम कार्यालय में शिकायत भी करते है। ऐसे आवेदनों का निराकरण त्वरित किया जाए। महापौर ने जनप्रतिनिधि की समस्याओं को दूर कर सूचीबद्ध करने कहा।

महापौर शशि सिन्हा ने बैठक में निर्देश दिए कि निविदा प्रक्रिया पूरी होने के बाद अधिकारी बिना देरी किए कार्यादेश जारी करे। कार्यादेश जारी में विलंब होने पर विकास कार्य की गति में कमी होगी। उन्होंने सभी कार्यो की हर रोज माॅनिटरिंग कर समीक्षा करने के निर्देश भी दिए।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में महिला एवं बाल विकास विभाग में 50...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में महिला एवं बाल विकास विभाग से जुड़ी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रही महिला अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर सामने आई...

नाबालिग बेटी से दुष्कर्म, गर्भवती होने पर फर्जी दस्तावेजों...

रायपुर। राजधानी रायपुर में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला बेहद गंभीर मामला सामने आया है। न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में एक पिता...

छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ: कमल वैष्णव बने दुर्ग...

छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ ने अपने संगठानात्मक विस्तार के तहत शासकीय प्राथमिक शाला शंकर नगर, दुर्ग के सहायक शिक्षक एलबी कमल वैष्णव को...

दुर्ग में चोको पाई के एक बैच की बिक्री...

दुर्ग। बच्चों के बीच लोकप्रिय चॉकलेटेड बिस्किट चोको पाई को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दुर्ग जिले में खाद्य एवं औषधि विभाग ने...