CG में शिक्षक की अश्लील हरकत: पढ़ाने के बहाने छात्राओं से करता था छेड़छाड़… बाथरूम में करता था ताका-झांकी… शिकायत के बाद गुरूजी को किया गया सस्पेंड

पढ़ाने के बहाने छात्राओं से करता था छेड़छाड़

क्राइम डेस्क। महासमुंद जिले के स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल बागबाहरा में मिडिल स्कूल के प्रभारी हेड मास्टर द्वारा छात्राओं के साथ अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। स्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं ने शिक्षक पर बैड टच, छेड़छाड़ और बाथरूम में ताक-झांक का आरोप लगाया है। इस घटना को लेकर छात्राओं के परिजनों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाने की मांग की जा रही है। प्राचार्या मधु सिरमौर ने बागबाहरा पुलिस में घटना की लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई है।वहीं, बीईओ ने भी घटना को लेकर जिला शिक्षाधिकारी को लिखित रूप से जानकारी भेजी थी। शिकायत सामने आने के बाद शिक्षक को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है।

बागबाहरा पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, संस्था के प्राचार्या द्वारा आरोपी शिक्षक प्रमोद दास के खिलाफ लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जिसमें उन्होंने बताया कि छात्राओं ने शिक्षक पर अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। इस मामले में तत्काल पालक समिति की बैठक बुलाई गई। जिसमें आरोपी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज काराने का निर्णय लिया गया।

पुलिस ने लिखित शिकायत के बाद आरोपी के खिलाफ भादंवि की धारा 354 तथा पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ब्लॉक शिक्षा अधिकारी वर्मा एवं एबीईओ नितिन लहरे ने भी शाला में पहुंचकर छात्राओं व शिक्षकों तथा पालकों से चर्चा की। घटना की जानकारी लिखित रूप से जिला शिक्षाधिकारी को प्रेषित की है। पालक एवं नागरिक उपस्थित थे। सभी ने घटना की निंदा की।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जमीन विवाद में महिला को टोनही कहकर प्रताड़ित करने...

सूरजपुर। रामानुजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम परशुरामपुर में जमीन के पुराने विवाद को लेकर एक महिला के साथ मारपीट, अभद्रता और टोनही प्रताड़ना का...

सिंगापुर प्रवास का पहला दिन : उद्योगपतियों को सीएम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल भारत सरकार के विदेश मंत्रालय द्वारा नामांकन के उपरांत सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन (SBF)...

युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पिता ने बहू...

धमतरी। शहर से लगे रत्नाबांधा गांव में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान जयप्रकाश देवांगन...

नकली सोने के जेवर गिरवी रखकर 8.25 लाख की...

दुर्ग। सिटी कोतवाली पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने नकली सोने के जेवरात को असली बताकर गिरवी रखने और 8 लाख 25 हजार...