मरीज को ग्रीन कॉरिडोर बना कर एक बार फिर से भिलाई से भेजा गया रायपुर… ट्रैफिक DSP ठाकुर ने बनवाया कॉरिडोर पार्षद वशिष्ठ ने किया था समन्वय; VVIP जिले में खुद का वेंटीलेटर एम्बुलेंस क्यू नहीं है उपलब्ध?

भिलाई। भिलाई में एक बार फिर से ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया। दरहसल दिल के मरीज को सेक्टर-9 बीएसपी हॉस्पिटल से रायपुर के एनएचएमएमआई नारायणा हॉस्पिटल रिफर किया गया था। मरीज का नाम डी अप्पा राव है। वह बीएसपी कर्मचारी है और सेक्टर-1 भिलाई निवासी हैं। जिस वक्त उन्हें हार्ट अटैक आया वो अपने परिवार के साथ रायपुर शॉपिंग करने की तैयारी में थे। तभी उन्हें हार्ट अटैक आता है और वह अनकॉन्शियस हो जाते हैं। जिसके बाद उनके परिवार वालों ने जैसे ही सेक्टर 9 हॉस्पिटल लेकर पहुंचे उन्होंने अपना सुध बुध खो दिया। रायपुर रिफर करने के बाद परिवार वाले भिलाई के वरिष्ठ पार्षद वशिष्ठ नारायण मिश्रा से संपर्क करते हैं और वे ट्रैफिक DSP से समन्वय करते है। ट्रैफिक DSP सतीश ठाकुर ने ग्रीन कॉरिडोर बनवाया।

इसके बाद वे ट्रैफिक डीएसपी सतीश ठाकुर से समन्वय कर ग्रीन कॉरिडोर का निर्माण करवाते हैं और 5:30 बजे पेशेंट को भिलाई से रायपुर के लिए रवाना कर दिया जाता है। इसके बाद रायपुर के अस्पताल में उनका ऑपरेशन होगा। आश्चर्य करने वाली बात ये है कि जिले में आईसीयू (वेंटीलेटर) युक्त एंबुलेंस नहीं है। जिससे समय रहते मरीज को पहुँचाया जा सके। वैसे भी कहा जाता है समय रहते इलाज चालू हो जाए तो इंसान की जान बच सकती है। एक बड़ा सवाल यह भी है कि इतने बड़े अस्पताल में दिल की बीमारी का उपचार की सुविधा क्यों नहीं है? जबकि आज के दौर में छोटे से लेकर बड़ों तक को सभी लोगों को हार्ट अटैक का खतरा रहता है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

प्रभारी सचिव ने लगाई अफसरों की क्लास : किसानों...

रायपुर। जशपुर जिले के प्रभारी सचिव अंकित आनंद ने जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में जिले में संचालित विभिन्न विकास कार्यों एवं...

मंत्री का वीडियो वायरल, सुशासन तिहार के दौरान टेबल...

मनेन्द्रगढ़। मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी) जिले में आयोजित सुशासन तिहार शिविर के दौरान प्रदेश के कृषि एवं जिले के प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से...

अंडे की सब्जी नहीं बनाने पर पति ने पत्नी...

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पडकीभाट में घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। अंडे की सब्जी नहीं बनाने की बात पर...

UP में रायपुर पुलिस पर हमला, 53 लोगों पर...

रायपुर। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में गांजा तस्करी के आरोपी को पकड़ने पहुंची रायपुर पुलिस की टीम पर हुए हमले के मामले में...