शिवनाथ नदी में एक और छात्र तेज बहाव में बहा: दोस्त के साथ नहाने गया था नाबालिग… हो गया हादसे का शिकार… कई घंटों के बाद भी कोई सुराग नहीं, 10वीं का छात्र था अनुराग

डेस्क। शिवनाथ नदी में नहाने गया एक छात्र तेज बहाव में बह गया है। जिसका अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। मामला राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव इलाके का है। बताया जा रहा है की नाबालिग छात्र अपने दोस्त के साथ नहाने के लिए गया था। उसी दौरान यह हादसा हो गया। मगर हादसे के कई घंटे बीत जाने के बाद भी लड़के का कुछ पता नहीं चला सका है। उसकी तलाश जारी है।

मिली जानकारी के मुताबिक विजयलक्ष्मी नगर में रहने वाला अनिरुद्ध पाठक(16) अपने दोस्त निखिल हेमनानी के साथ बरगाह पुल के पास शिवनाथ नदी के तट पर रविवार दोपहर को नहाने गया था। दोनों नहाने के लिए नदी में गए थे। मगर अचानक से अनिरुद्ध तेज बहाव वाले क्षेत्र में चल गया और डूबने लगा था।

यह देखकर उसके दोस्त निखिल ने उसे बचाने का प्रयास किया। उसका हाथ भी पकड़ा, लेकिन तेज बहाव के कारण उसका हाथ छूट गया और वह बह गया। घटना के बाद निखिला ने तुरंत इस बात की जानकारी परिजनों को दी थी। पुलिस को घटना की खबर दी गई थी।

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। साथ में होमगार्ड के जवान भी आए थे। फिर लड़के की तलाश शुरू की गई, लेकिन देर शाम तक उसका कुछ पता नहीं चला था। अब सोमवार को फिर से अनिरुद्ध की तलाश शुरू कर दी गई है। नाबालिग को खोजने के लिए स्थानीय गोताखोर की मदद भी ली जा रही है। हादसे के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाला है। अनिरुद्ध 10वीं का छात्र था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

तेलीबांधा चौक का नाम नहीं बदलेगा, साहू समाज के...

रायपुर। राजधानी रायपुर के तेलीबांधा चौक का नाम बदलकर ‘सेवा संकल्प चौक’ किए जाने की चर्चा के बीच साहू समाज के विरोध के बाद...

तेलीबांधा चौक का नाम बदलने की घोषणा का साहू...

रायपुर। मुख्यमंत्री द्वारा राजधानी रायपुर के तेलीबांधा चौक का नाम परिवर्तन करने की घोषणा के बाद इस निर्णय को लेकर विरोध के स्वर सामने...

CG Crime : आर्केस्ट्रा देखने जा रही नाबालिग से...

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग से नाबालिग से गैंगरेप का मामला सामने आया है। लुंड्रा थाना क्षेत्र में आर्केस्ट्रा कार्यक्रम देखने जा रही दो...

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने शासकीय हेलीकॉप्टर के बीमा दावे के निराकरण में चार साल से अधिक समय तक हुई देरी के मामले में कड़ा...