भिलाई में ये तो गजब हो गया…कांग्रेसी पार्षद की राशन दुकान में गड़बड़ी की शिकायत, 3 महीने से नहीं खुली राशन दुकान, स्टॉक में भारी अंतर,..BJP पार्षद पीयूष की कंप्लेन पर खाद्य विभाग की दबिश

भिलाई। खुर्सीपार क्षेत्र की शासकीय उचित मूल्य की राशन दुकानों के नियमित न खुलने की लगातार शिकायतों के बाद आज पार्षद पीयूष मिश्रा की मांग पर कलेक्टर ने खाद्य विभाग के अधिकारियों को जांच के लिए निर्देशित किया। जिसके बाद आज खाद्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच के दौरान स्थानीय लोगों ने बताया कि विगत 3-4 माह से यहां की दुकान नियमित रूप से नहीं खुल रही है।

राशन दुकानों में जांच के दौरान ऑनलाइन स्टाक और भौतिक स्टाक में बड़ा अंतर पाया गया जिसके बाद खाद्य अधिकारी जांच प्रतिवेदन बनाकर कार्रवाई की। पार्षद श्री मिश्रा ने बताया कि ये दोनों ही दुकानें निगम क्षेत्र के निर्वाचित पार्षदों के नाम से पंजीकृत है।

नियमानुसार कोई भी निर्वाचित पार्षद नगरीय निकाय में किसी भी शासकीय दुकान, च्वाइस सेंटर या अन्य ऐसे कार्य जिसमें कि उसका आर्थिक हित हो, ऐसे कार्यों का संचालन नहीं कर सकता। ऐसे में पार्षद बर्खास्त भी किये जा सकते हैं।

पार्षद पीयूष मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि खुर्सीपार क्षेत्र की उचित मूल्य की राशन दुकान क्रमांक 431004211 एवं 431004213 के नियमित रूप से न खुलने की शिकायतें विगत कई दिनों से मिल रही थी। जिसके बाद दुकान की जांच के लिए कलेक्टर एवं जिला खाद्य अधिकारी को पत्र लिखा गया था, जिस पर संज्ञान लेते हुए आज खाद्य विभाग की टीम द्वारा मौके पर जांच की गई। इस दौरान दुकान में मौजूद स्टाक एवं ऑनलाइन दर्ज स्टाक में भारी अंतर पाया गया। जांच के दौरान स्थानीय लोगोे ने बताया ये दुकानें विगत 3-4 महीने से ठीक तरह से नहीं खुल रही हैं और हम लोग दूसरी जगहों से राशन खरीद रहे हैं। श्री मिश्रा ने बताया कि दुकान क्रमांक 431004211 जो कि बोल बम महिला स्व सहायता समूह द्वारा संचालित की जा रही है जिसकी अध्यक्ष डी सुजाता, जो कि स्वयं वार्ड क्रमांक 50 की पार्षद हैं।

इनके पति डी कामराजू जो कि भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव के विधायक प्रतिनिधि हैं। वहीं दूसरी दुकान क्रमांक 431004213 जो कि उजाला महिला स्व सहायता समूह, जिसकी अध्यक्ष वार्ड 49 की पार्षद एम लक्ष्मी हैं। श्री मिश्रा ने बताया कि ये भिलाई का दुर्भाग्य है कि गरीबों के राशन पर अब भिलाई विधायक के प्रतिनधि, उनके करीबी कांग्रेस नेता डाका डाल रहे हैं।

लोगों के वितरण के लिए दिया जा रहा राशन विधायक के करीबी बेच खा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इन दो राशन दुकानों से लाखों के राशन का गबन किया गया जबकि क्षेत्र की अन्य दुकानों की जांच अब की जानी बाकी है।

श्री मिश्रा ने बताया कि दुकान क्रमांक 431004211 में जांच करने पर पाया गया कि दुकान में 703 क्विंटल चावल, 8.5 क्विंटल नमक और 16 क्विंटल शक्कर कम है। इसी तरह दुकान क्रमांक 431004213 में भी 275 क्विंटल चावल, 7 क्विंटल नमक और 5 क्विंटल शक्कर कम पाया गया। इस दौरान भारी संख्या में उपस्थित लोगों ने वहां पर विरोध करते हुए आक्रोश जताया। लोगों के राशन से जुड़े इस संवेदनशील मुद्दे की जानकारी लगते ही विनोद सिंह, अनिल सिंह, जोगिंदर शर्मा, अकबर अली बब्बू, जयशंकर चौधरी, प्रकाश यादव, श्रीनू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। खाद्य विभाग से आई हुए जांच टीम में चंद्रकांत बघेल, सुरेश कुमार साहू और संदीप हलदार उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

युवाओं के रचनात्मक क्षमता को बढ़ावा देनाः घड़ी की...

नई दिल्ली। युवा समाज के सबसे ऊर्जावान, कल्पनाशील और परिवर्तन-प्रतिबद्ध वर्गों में से एक हैं। जब इनकी ऊर्जा को एक सार्थक, सकारात्मक और निर्माणकारी...

सीएम का सिंगापुर यात्रा : छत्तीसगढ़ को मिले ₹43,600...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सिंगापुर यात्रा के अंतिम दिन छत्तीसगढ़ ने कौशल विकास और निवेश के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की।...

वीबी-जी राम जी में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, तीन...

बलौदाबाजार। विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (वीबी-जी राम जी) के प्रभावी क्रियान्वयन में लापरवाही बरतना तीन ग्राम रोजगार सहायकों को भारी पड़...

CG Crime : शादी का झांसा देकर युवती से...

सूरजपुर। जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर 24 वर्षीय युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। युवती की...