भिलाई के 1196 हितग्राहियों को मिला PM निवास: अलग-अलग स्थानों में मिला हितग्राहियों को हुआ आवास का आबंटन

भिलाई नगर। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 1196 हितग्राहियों को आवास का आवंटन किया जा चुका है। अलग-अलग स्थानों में हितग्राहियों को आवास मिला है। मोर मकान मोर चिन्हारी के तहत 505 आवास तथा मोर मकान मोर आस के तहत 691 आवास आवंटित किया गया है। मोर मकान मोर चिन्हारी के तहत माइलस्टोन स्कूल के पास 109, ग्रीन वैली खमरिया में 68, सूर्या विहार के पीछे 102 तथा आम्रपाली फेस हाउसिंग बोर्ड में 226 तथा मोर मकान मोर आस के तहत माइलस्टोन के पास 92, ग्रीन वैली खमरिया में 27, सूर्या विहार के पीछे 185, सूर्या विहार के पीछे खमरिया 230, अविनाश मेट्रोपोलिस 41, के ई सी के पीछे खमरिया में 12, एनआर स्टेट खमरिया भिलाई में 56, आम्रपाली फेस टू में 38 आवास आवंटित किए गए हैं।

गौरतलब है कि महापौर नीरज पाल एवं निगम आयुक्त रोहित व्यास के निर्देश पर आवास आवंटन की प्रक्रिया तेज गति से की जा रही है। हितग्राहियों को आवास आवंटित करने के लिए लगातार कार्यवाही की जा रही है ताकि हितग्राहियों को खुद का आवास मिल सके।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 31 IPS अफसरों के...

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 31 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के तबादले किए हैं। गृह विभाग द्वारा...

छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों को देखते हुए छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों...

Durg News : हमर क्लीनिक में स्टाफ नर्स ने...

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के घासीदास नगर में हमर क्लीनिक में कार्यरत एक स्टाफ नर्स ने अपने कमरे में कथित तौर पर आत्महत्या कर...

CG में बड़ा हादसा : नदी के तेज बहाव...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बिलासपुर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। स्कूल से घर लौट...