भिलाई में महिला हो गई ठगी का शिकार: पति के आंख के ऑपरेशन के लिए गई थी जिला अस्पताल… महिला ठग ने सेक्टर-9 हॉस्पिटल में ईलाज में छूट की बात कही… फिर फोटो खिचवाने के बहाने उतरवा दिए गहने और हो गयी रफूचक्कर, मामला दर्ज

भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई में एक महिला ठगी का शिकार हो गयी है। बताया जा रहा है की जब पति के आंख का ऑपरेशन कराने पहुची महिला तो ठगी का शिकार हो गई। मामले में पुलिस ने जुर्म दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

भिलाई नगर पुलिस ने बताया कि ग्राम बठेना पाटन निवासी उमा साहू ने शिकायत किया है कि अपने पति धनीराम साहू के आंख का आपरेशन कराने के लिए जिला अस्पताल दुर्ग पहुची थी। पीड़िता की मुलाकात अस्पताल परिसर में एक महिला से मुलाकात हुई। जो स्वयं को स्वास्थ्य विभाग में काम करने वाली बताकर उपचार में छूट दिलाने के नाम पर पीड़िता को सेक्टर 9 अस्पताल लेकर आई। जहां आरोपी महिला ने पीड़िता को अस्पताल कैंटीन के पास लेकर गई।

जहां फोटो खिंचवाने का झांसा देकर पीड़िता के कान, गले में पहनी सोने, चांदी के जेवरात रखवा दिया। उसके बाद आरोपी महिला जेवरात लेकर फरार हो गई। आरोपी महिला के गायब होने पर पीड़िता ने आसपास खोजबीन कर कोई जानकारी नहीं मिलने पर पुलिस में शिकायत किया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में ‘भीम का मैंगो’ आइस कैंडी की बिक्री...

दुर्ग। जिले में बिकने वाली 'भीम का मैंगो' (ग्रीन कलर) आइस कैंडी के एक बैच की बिक्री पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने तत्काल प्रभाव...

शादी का झांसा देकर शिक्षिका से दुष्कर्म, गर्भवती होने...

बलौदाबाजार। शादी का झांसा देकर एक युवती का शारीरिक शोषण करने, गर्भवती होने के बाद शादी से इनकार करने और लगातार मानसिक प्रताड़ना देने...

महासमुंद में मिले हीरे : सीएम साय ने कहा...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई है। महासमुंद जिले के सरायपाली क्षेत्र स्थित बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में वैज्ञानिक अन्वेषण...

CG News : रेत में दफन मिला युवती का...

महासमुंद। जिले में एक 18 वर्षीय युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. युवती का शव नाले की रेत में दफन अवस्था...