BJYM ने MLA का फूंका पुतला: कार्यकर्ताओं ने बोला – विधायक ने बीएसपी लीज के नाम पर जनता को छला है, क्या वो इस्तीफा देंगे?

भिलाई। भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा बेरोजगार चौक सिविक सेंटर पर भिलाई विधायक देवेंद्र यादव का पुतला दहन किया गया। भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने बोला की विधायक द्वारा जनता के साथ छल कपट कर लीज के विषय पर भ्रम फैलाया जा रहा है। आगे बोले की हम विधायक के द्वारा छटवे चरण के लीज को लाने की बात कही थी जो अभी तक नही हुआ, हम लीज का विरोध नहीं करते परंतु भ्रम से इस भिलाई की जनता को फसने भी नहीं देंगे। लीज का आश्वासन जो भिलाई विधायक ने लोगों को दिखाया था उसे भिलाई स्टील प्लांट ने सिरे से खारिज कर दिया। हम विधायक महोदय से सवाल करते है कि किसी भी लीज धारक पर कार्यवाही की जाएगी तो क्या उसको संपूर्ण जिम्मेदारी लेते हुए अपनी जिम्मेदारियों से पूर्ण रूप से इस्तीफा देंगे?

पुतला दहन में आज मुख्यरूप से रिंकू साहू पूर्व पार्षद, मनीष यादव भिलाई नगर विधानसभा प्रभारी भाजयुमो, रोहन सिंह प्रदेश कार्य समिति सदस्य भाजयुमो, मयंक गुप्ता प्रदेश कार्य समिति सदस्य भाजयुमो, सन्नी यादव छाया पार्षद, राजू दुबे, शीतल सिंह, आकाश प्रधान, निखिल देवांगन, प्रशांत सिंह, रोहित सिंह, राहुल गजभिए एवं अन्य उपस्थित थे। बताया जा रहा है की इस प्रदर्शन में लीज धारको ने भी हिस्सा लिया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में बड़ा हादसा : नदी के तेज बहाव...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बिलासपुर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। स्कूल से घर लौट...

महिलाओं को सीएम की बड़ी सौगात, रक्षाबंधन से पहले...

रायपुर। रक्षाबंधन के त्योहार पर छत्तीसगढ़ की महिलाओं को सरकार की ओर से बड़ी सौगात मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महतारी...

गैर-संचयी वेतनवृद्धि रोकना मामूली दंड, पदोन्नति से वंचित करना...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने पुलिस विभाग में पदोन्नति से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में स्पष्ट किया है कि बिना संचयी प्रभाव के एक वेतनवृद्धि...

CG – RTO कर्मचारियों पर अवैध वसूली और बदसलूकी...

CG कांकेर: बालोद जिले की सीमा से लगे कांकेर क्षेत्र के ग्राम मुजालगोंदी के पास नेशनल हाईवे-30 पर उस वक्त भारी तनाव की स्थिति बन...