शराब घोटाले मामले में अनवर ढेबर को मिली राहत: हाईकोर्ट ने दी बेल, जानिए वजह… ED ने बनाया है आरोपी; कुछ दिनों पहले SC से…

रायपुर। छत्तीसगढ़ में चर्चित शराब घोटाले में आरोपी बनाए गए अनवर ढेबर को जमानत मिल गई है। आपको बता दें, ED की जांच के बाद अनवर ढेबर हिरासत में थे। मेडिकल ग्राउंड के आधार पर अंतरिम बेल बिलासपुर हाईकोर्ट ने दी है। ED ने लंबी जांच के बाद उन्हें हिरासत में लिया था। मिली जानकारी के अनुसार, उन्हें किडनी और गॉलब्लैडर स्टोन की दिक्कत है।

उच्च न्यायालय अधिवक्ता मतीन सिद्धिकी और पुनीत बाली ने जानकारी देते हुए बताया कि, अनवर ढेबर को अंतरिम जमानत मिल गई है। आपको बतातें चले कि, इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट ने भी मामले में इससे जुड़े आरोपियों को राहत दी थी। ED की ओर से छत्तीसगढ़ में शराब घोटाला होने की बात कही थी। प्रवर्तन निदेशालय ने शराब कारोबारी अनवर ढेबर को शराब घोटाले में आरोपी बनाया था। साथ ही 13 हजार पन्नों की चार्जशीट भी पेश की गई थी। 2000 करोड़ शराब घोटाले का आरोप ED ने लगाया है।

आपको बता दें, अनवर ढेबर रायपुर महापौर एजाज ढेबर के भाई हैं। साथ ही अनवर ढेबर शराब कारोबारी भी हैं। अनवर ढेबर के अलावा कुछ और कारोबारियों को भी इसमें आरोपी बनाया गया है। ED ने शराब घोटाले में राज्य में 2 हजार करोड़ रुपए से अधिक रुपए के भ्रष्टाचार और मनी लांड्रिंग का दावा किया है। जिसमें कहा गया कि, राज्य में 2019 से 2022 तक 2 हजार करोड़ रुपए का घोटाला हुआ है। इसमें राज्य के बड़े नेताओं और अधिकारियों का समर्थन था। कच्ची शराब सरकारी शराब दुकान बेचने और इससे मुनाफा कमाने का आरोप अनवर ढेबर पर लगाया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

हाईकोर्ट ने निरस्त किया सेवा समाप्ति का आदेश, कहा...

बिलासपुर। हाईकोर्ट ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत कार्यरत टीबी हेल्थ विजिटर सुनीता जांगड़े की सेवा समाप्ति के आदेश को निरस्त कर दिया है।...

CG News : शिक्षिका ने की सुसाइड, कमरे में...

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में एक युवा शिक्षिका का शव कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।...

सड़क हादसे के बाद बेकाबू भीड़ का डायल-112 टीम...

अंबिकापुर। सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की मौत के बाद गुस्साई भीड़ ने डायल-112 की टीम पर हमला कर दिया। भीड़ ने मौके पर पहुंचे...

ब्लाइंड मर्डर का खुलासा : लिव-इन पार्टनर ने की...

रायगढ़। रायगढ़ जिले के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में अधेड़ महिला का जला हुआ शव मिलने के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया...