मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कंगाले ने EVM मोबाईल प्रदर्शन वैन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना… आम जनता को ईव्हीएम मशीनों के संचालन के प्रति जागरूक करेगी ये वैन

रायपुर। जिले में आगामी विधानसभा चुनाव के संबंध में जागरूकता के लिए विभिन्न कार्यक्रम चलाएं जा रहे हैं। आम मतदाता चुनाव के प्रक्रियाओं से परिचित हों और उनको मतदान के तरीकों की जानकारी हो, इस संबंध में प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने 25 जुलाई मंगलवार को प्रशिक्षण प्रशासन अकादमी निमोरा से ईव्हीएम मोबाइल प्रदर्शन वैन को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। यह वैन आम जनता को ईव्हीएम मशीनों के संचालन के प्रति जागरूक करेगी।

मंगलवार को रवाना हुए वैन रायपुर जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-47 धरसींवा, रायपुर ग्रामीण क्रमांक-48, रायपुर नगर पश्चिम क्रमांक-49, रायपुर नगर उत्तर क्रमांक-50, रायपुर नगर दक्षिण क्रमांक-51, आरंग क्रमांक-52 तथा अभनपुर क्रमांक-53 के मतदान मतदान केन्द्रों लोकेशन में जाएंगे और आम जनता को जागरूक करेंगे। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने मतदाताओं से अपील की। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी में उपस्थित होकर ईव्हीएम संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इस कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी अबिनाश मिश्रा, अपर कलेक्टर एवं जिला उप निर्वाचन अधिकारी गजेन्द्र ठाकुर उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News: नौकरी का झांसा देकर महिला से गैंगरेप,...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के कुरुद थाना क्षेत्र से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां नौकरी दिलाने का झांसा...

ऑपरेशन निश्चय : 2 करोड़ का 400 किलो गांजा...

गरियाबंद। गरियाबंद पुलिस ने ऑपरेशन निश्चय के तहत अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी के नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 400 किलो गांजा जब्त किया...

बीमारी ठीक करने और नौकरी लगवाने का झांसा, शासकीय...

रायपुर। राजधानी रायपुर के अभनपुर क्षेत्र में बीमारी ठीक करने और सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर एक महिला से दुष्कर्म और करीब 44...

छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति अब स्कूली पाठ्यक्रम का हिस्सा, कक्षा...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति, लोकपरंपराओं, इतिहास और लोकजीवन से अब स्कूली विद्यार्थी सीधे जुड़ेंगे। स्कूल शिक्षा विभाग प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत पर आधारित...