CG – शासकीय छात्रावास में छात्रा से रेप मामले में आरोपी गिरफ्तार: पोटा केबिन कर्मचारी का पति निकला दुष्कर्म का आरोपी, अधीक्षिका पर भी FIR

शासकीय छात्रावास में छात्रा से रेप मामले में आरोपी गिरफ्तार

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के एर्राबोर थाना अंतर्गत ग्राम पोटा केबिन के शासकीय कन्या आवासीय विद्यालय में पहली कक्षा की छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है की गिरफ्तार आरोपी पोटा केबिन में काम करने वाली महिला भृत्य का पति है। आरोपी माड़वी हिड़मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले कन्या आवासीय पोटा केबिन की अधीक्षिका के खिलाफ भी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था। देर रात ही पोक्सो एक्ट के तहत अधीक्षिका के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

आपको बता दें कि एर्राबोर में पोटा केबिन में 6 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ था। इस मामले में एएसपी गौरव मंडल के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गयी थी। 8 सदस्यीय कमेटी इस मामले की जांच में जुटी थी। जांच के दौरान पता चला कि महिला भृत्य के पति का पोटा केबिन में आना जाना था। पुलिस ने शक के आधार पर उसे हिरासत में लिया।

आरोपी माड़वी हिडमा उर्फ राजू उम्र 35 वर्ष ने पूछताछ के दौरान गुनाह को कबूल किया। पूरे मामले में आवासीय विद्यालय की अधीक्षिका हिना खान के खिलाफ भी एफआईआर होगी। सुकमा एसपी किरण चह्वाण ने प्रेसवार्ता में इसका खुलासा किया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG का ‘साइको सीरियल किलर’: शराब में सुहागा मिलाकर...

CG बलौदा बाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है।...

भिलाई में चाकूबाजी, बदमाशों ने युवक की गर्दन पर...

दुर्ग। भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र अंतर्गत वृंदा नगर कैंप-1 में देर रात चाकूबाजी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार,...

बांध में नाव पलटने से बड़ा हादसा, मछली पकड़ने...

सूरजपुर। जिले के करंजी चौकी क्षेत्र के बतरा इलाके में सोमवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। बांध में मछली पकड़ने गए 9 ग्रामीणों...

CG News : शिक्षक-शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, DEO...

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक शिक्षक और शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा...