Super Dancer 3 Case: जजेज ने बच्चों से पूछे अश्लील सवाल, NCPCR ने नोटिस जारी कर 7 दिन में मांगा जवाब

डेस्क। टीवी की दुनिया में पॉपुलर डांस रियलिटी शो ‘सुपर डांसर चैप्टर 3’ की मुश्किलें बढ़ गई हैं। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR) ने सोनी पिक्चर्स नेटवर्क के खिलाफ नोटिस जारी किया है। आयोग ने चैनल के शिकायत अधिकारी शाइस्ता नकवी को एक लेटर लिखा। उनसे डांस रियलिटी शो ‘सुपर डांसर चैप्टर 3’ के एक एपिसोड को हटाने की मांग की है। जहां जजों को कथित तौर पर मंच पर उसके माता-पिता के बारे में एक छोटे से ‘अश्लील और सेक्शुल रिलेशन’ से संबंधित सवाल पूछते देखा गया।

एनसीपीसीआर ने लेटर में कहा, ‘आयोग को सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित डांस शो सुपर डांसर चैप्टर 3 का एक वीडियो ट्विटर पर मिला है, जिसमें यह देखा जा सकता है कि शो के जज नाबालिग बच्चे से उसके माता-पिता के बारे में अश्लीलता से भरे सवाल पूछ रहे थे।’ साथी ही आयोग ने कहा कि ये सवाल नाबालिग बच्चे से पूछे जाने वाले नहीं थे। ये सवाल बच्चों के लिहाज से अनुचित थे।

चैनल ने आयोग के निर्देश का उल्लंघन किया
मामले को देखते हुए आयोग ने CPCR एक्ट, 2005 की धारा 13 (1) (जे) के तहत संज्ञान लिया और पाया कि चैनल ने किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) अधिनियम, 2015 और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 के तहत प्रावधानों का उल्लंघन किया है। ‘इसके अलावा, आयोग का यह भी मानना है कि ये कंटेंट आयोग के दिशानिर्देशों का भी उल्लंघन करती है।

7 दिन में आयोग ने जवाब मांगा
आयोग ने लेटर में कहा, ‘इसलिए, आपके अनुरोध है कि इस वीडियो को फौरन हटाएं और आयोग को क्लैरिफिकेशन भेजें कि बच्चों के डांस शो में नाबालिग बाल कलाकार से ऐसे अनुचित सवाल क्यों पूछे गए। इसके अलावा, यह भी अनुरोध है कि इस तरह के भद्दे कंटेंट को अपने चैनल पर स्ट्रीम न करें।’ इतना ही नहीं, आयोग ने लेटर मिलने के 7 दिन के अंदर जवाब भी मांगा है। एनसीपीसीआर अध्यक्ष ने कहा कि लेटर मिलने के 7 दिनों के अंदर आयोग को एक एक्शन रिपोर्ट सौंपी जानी चाहिए।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नेपाल में बाढ़-भूस्खलन से तबाही पर CM साय ने...

रायपुर। नेपाल में भीषण बाढ़ और भूस्खलन से हुई जनहानि पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने...

पेंशन कार्ड बनवाने के नाम पर PWD के सहायक...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग में साइबर ठगों ने लोक निर्माण विभाग (PWD) के 61 वर्षीय सहायक अभियंता को पेंशन कार्ड बनवाने का झांसा देकर...

IGKV में तीसरा पेपर लीक, विश्वविद्यालय ने पुलिस से...

रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) रायपुर में लगातार तीसरे पेपर लीक की पुष्टि हुई है। इस बार बीएससी कृषि प्रथम वर्ष के दूसरे...

Durg News : प्रदीप मिश्रा की कथा स्थल से...

दुर्ग। भिलाई की जयंती स्टेडियम में 17 से 23 अगस्त तक हुई सीहोर वाले पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा में भीड़ का...