छत्तीसगढ़ में डिरेल हुई ट्रेन: 10 से ज्यादा डब्बे पटरी से उतरी… कई यात्री ट्रेनों को रोका गया… ये रुट हुई प्रभावित

छत्तीसगढ़ में डिरेल हुई ट्रेन: 10 से ज्यादा डब्बे पटरी से उतरी

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले में एक बड़ा ट्रेन हादसा हो गया है। मालगाड़ी के दो दर्जन से अधिक डिब्बे पटरी से उतर गये। हादसा मुंबई-हावड़ा मेन रेल लाइन पर हुआ है। घटना के बाद फिलहाल ट्रेन की आवाजाही बंद हो गयी है। जानकारी के मुताबिक एक मालगाड़ी की 10 से अधिक डिब्बे पटरी से उतरे और दो ट्रैक में जा पहुंचे।

जानकारी के मुताबिक, यह मालगाड़ी बिलासपुर से रायगढ़ की ओर जा रही थी, तभी अकलतरा और नैला रेलवे स्टेशनों के बीच अकलतरा ईस्ट केबिन के पास मालगाड़ी के कई डिब्बे पटरी से उतर गए। घटना के बाद से रुट पूरी तरह से प्रभावित है। ट्रैक पर बिखरे वैगन को हटाने के लिए कोरबा-बिलासपुर से राहत दल भी भेजा गया है।

जब मालगाड़ी मुंबई हावड़ा मुख्य मार्ग मिडिल लाइन पर आई तब ईस्ट केबिन के पास ट्रैक चेंज किया गया था इसी दौरान हादसा होने की संभावना जताई जा रही है। मौके पर रेलवे का कोई भी बड़ा अधिकारी मौजूद नहीं है। रेलवे ट्रैक को सुधारने का काम शुरू कर दिया गया है।

रेलवे मंडल के पीआरओ अंबिकेश साहू ने बताया कि घटना दोपहर करीब 3 बजकर 5 मिनट की है। बिलासपुर से मालगाड़ी रायगढ़ की तरफ जा रही थी। तभी अकलतरा स्टेशन के पास मालगाड़ी के 12 डिब्बे डिरेल हो गए। इस हादसे की खबर मिलते ही राहत व बचाव दल को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया गया है। वहीं, हावड़ा-मुंबई रूट की सभी ट्रेनों को रोक दिया गया है।

रेलवे के राहत और बचाव दल के साथ ही टेक्निकल टीम भी मौके पर पहुंच गई है। फिलहाल इस रूट की सभी लाइनों को बंद किया गया है। फिलहाल एक लाइन को चालू करने का काम किया जा रहा है। इसके बाद बाकी की पटरियों को भी दुरुस्त किया जाएगा। लाइन शुरू होने में अभी चार से पांच घंटे का समय लग सकता है।

मालगाड़ी डिरेल होने के बाद सभी यात्री ट्रेनों को झारसुगड़ा, रायगढ़, रायपुर सहित अन्य स्टेशनों में रोका गया है। वहीं, कोरबा से चलने वाली गाड़ियों को भी रोक दिया गया है। इस हादसे के बाद रूट की सभी ट्रेनों के घंटों विलंब से चलने की आशंका है। फिलहाल, कंट्रोल रूम से ट्रेनों को नियंत्रित करने की जानकारी ली जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नेपाल में बाढ़-भूस्खलन से तबाही पर CM साय ने...

रायपुर। नेपाल में भीषण बाढ़ और भूस्खलन से हुई जनहानि पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने...

पेंशन कार्ड बनवाने के नाम पर PWD के सहायक...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग में साइबर ठगों ने लोक निर्माण विभाग (PWD) के 61 वर्षीय सहायक अभियंता को पेंशन कार्ड बनवाने का झांसा देकर...

IGKV में तीसरा पेपर लीक, विश्वविद्यालय ने पुलिस से...

रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) रायपुर में लगातार तीसरे पेपर लीक की पुष्टि हुई है। इस बार बीएससी कृषि प्रथम वर्ष के दूसरे...

Durg News : प्रदीप मिश्रा की कथा स्थल से...

दुर्ग। भिलाई की जयंती स्टेडियम में 17 से 23 अगस्त तक हुई सीहोर वाले पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा में भीड़ का...