दुर्ग पुलिस की महिला विंग ने स्कूल के बच्चों को सिखाया बैड गुडटच-बैडटच का पाठ: IUCAW ASP मीता और DSP शिल्पा और रक्षा टीम ने चलाया हमर बेटी हमर मान अभियान

  • लगातार दुर्ग पुलिस द्वारा चलाया जा रहा है ये अभियान
  • शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पाऊवारा में चला अभियान

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने आज स्कूल के बच्चो के लिए एक खास जागरूकता वाला आयोजन रखा। पुलिस की टीम द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाऊवारा, क्षेत्र थाना उतई में बालिकाओं को आज “हमर बेटी हमर मान” अभियान के तहत सुरक्षा के संबंध में टिप्स एवं बच्चों संबंधी कानून के बारे में बताया गया। इस दौरान महत्वपूर्ण हेल्प लाइन नंबर के साथ अभियक्ति एप की जानकारी भी दी गई। इसके साथ ही बच्चों को गुडटच-बैडटच की भी जानकारी दी गई।

इस दौरान रक्षा टीम ने कहा कि, हमारी बेटियां हमारी शान है और वे ही प्रदेश के उज्जवल भविष्य की नींव हैं और इनकी सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है। जिस समाज की बेटियां सुरक्षित एवं सशक्त हो वही समाज विकास के रास्ते पर आगे बढ़ता है। दुर्ग SP शलभ सिन्हा के निर्देश में एवं ASP ग्रामीण अनन्त साहू, ASP IUCAW मीता पवार के मार्गदर्शन में, DSP IUCAW शिल्पा साहू और रक्षा टीम मौजूद रही।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भारतमाला घोटाला मामले में बड़ी कार्रवाई : EOW ने...

धमतरी। भारतमाला परियोजना घोटाला मामले में मंगलवार सुबह आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने धमतरी शहर के आमापारा स्थित ठेकेदार दीपेश गांधी के निवास पर दबिश दी।...

सेलुद के पूर्व उप सरपंच ने फांसी लगाकर की...

दुर्ग। जिले के उतई थाना क्षेत्र अंतर्गत सेलुद गांव के पूर्व उप सरपंच तारेंद्र बंछोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पूरे गांव में शोक...

CG News : भाई को बंधक बनाकर युवती से...

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर पुलिस चौकी क्षेत्र में 19 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है...

CG News : सभी टाइगर रिजर्व और अभ्यारण्य तीन...

रायपुर। मानसून के आगमन और वन्यजीवों के प्रजनन काल को देखते हुए हर साल की तरह इस वर्ष भी देश के अधिकांश टाइगर रिजर्व,...