अनोखा मामला: छात्रा के प्यार में करवाया जेंडर चेंज, महिला टीचर बनी पुरुष, मां से बनी दो बच्चों का पिता, अब शिक्षा विभाग…

छात्रा के प्यार में करवाया जेंडर चेंज, महिला टीचर बनी पुरुष

हनुमानगढ़। राजस्थान में अनोखा मामला सामने आया है। यहां अपना जेंडर बदलकर एक महिला सरकारी शिक्षक पुरुष बन गई। अब इसके पुरुष बनने के बाद विभाग भी गफलत में है क्योंकि महिला ने नौकरी तो महिला श्रेणी में हासिल की लेकिन वही महिला अब दो बच्चों का पिता भी है। सबसे चौंकाने वाली बात तो यह है कि सरकारी दस्तावेजों में तो वह पुरुष है लेकिन शिक्षा विभाग के रिकॉर्ड में टीचर का नाम अभी भी महिला ही है। इसे बदलवाने के लिए वह पिछले 5 साल से चक्कर काट रहा है लेकिन विभाग यही सोचने में लगा है कि आखिर महिला को पुरुष कैसे बनाएं।

लड़की के प्यार की खातिर महिला टीचर बनी मर्द
जेंडर चेंज करवाने वाले टीचर का कहना है कि हनुमानगढ़ जिले में पैदा हुई। जैसे-जैसे बड़ी हुई मैं लड़के जैसी लगने लगी। मुझे हर काम लड़कों की तरह ही करना पसंद था। मेरी क्लास में पढ़ने वाली एक छात्रा मुझे बॉयफ्रेंड के रूप में देखती थी। उसी ने अपना पूरा जीवन मेरे नाम कर दिया। आखिरकार 18 लाख खर्च करके मैं पुरुष बन गया।

शिक्षा विभाग के रिकॉर्ड में नहीं चेंज हुआ जेंडर
दोनों के दो बच्चे हैं। फिलहाल 2016 से राजधानी जयपुर की एक स्कूल में नौकरी कर रहा हूं। 5 साल से चक्कर लगाने के बाद अभी तक शिक्षा विभाग के रिकॉर्ड में मेरा जेंडर चेंज नहीं हुआ है। मैं अब पुरुष हूं और मेरा हक लेकर रहूंगा।

अधिकारी बोले-फाइल में जेंडर बदलना चुनौती भरा काम है…
वहीं विभाग के बड़े अधिकारियों का कहना है कि यह मामला बहुत ही ज्यादा पेचीदा है क्योंकि जब टीचर की नौकरी लगी तो वह महिला श्रेणी में थी लेकिन अब वह पुरुष बन चुकी है। और उसकी करीब 10 साल की सर्विस भी हो चुकी है। ऐसे में इस अंतर को खत्म करना बेहद चुनौती भरा काम है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG: 18 निगम-मंडल और आयोग अध्यक्षों को मंत्री दर्जा,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के 18 निगम, मंडल और आयोगों के अध्यक्षों एवं उपाध्यक्षों को मंत्री पद का दर्जा देने का आदेश जारी...

NIT में ‘खेलो इंडिया संवाद’ का आयोजन; वर्चुअली जुड़े...

रायपुर: राष्ट्रीय खेल दिवस और हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर एनआईटी (NIT) रायपुर में ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम का...

MP में दर्दनाक हादसा: जांजगीर के परिवार की 3...

जांजगीर-चांपा / इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर में रोजी-रोटी की तलाश में गए छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के एक परिवार पर दुखों का पहाड़...

CG प्रशासनिक फेरबदल: 6 अधिकारियों के ट्रांसफर, जानिए किसे...

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से राज्य प्रशासनिक सेवा (SAS) के 6 वरिष्ठ अधिकारियों का स्थानांतरण किया है।...