गलत तरीके से पैसे कमाने के चक्कर में युवक ने कर लिया देशी पौवा स्टॉक… ज्यादा दामों में बेचत था शराब, अरेस्ट; इतने बोतल जब्त

भिलाई। भिलाई में अवैध तरीके से ज्यादा पैसे कमाने के चक्कर में एक युवक देशी पौवा स्टॉक कर उसे ज्यादा दामों में बेच रहा था। आरोपी को भिलाई नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान संतोष यादव निवासी रूआबांधा बस्ती के रूप में हुई है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से 34 पौवा देशी मसाला शराब जब्त किया गया हैं। आरोपी शारब को ज्यादा पैसो में बेचता था।

दुर्ग SP शलभ कुमार सिन्हा (IPS) के द्वारा जिले में अवैध कारोबार में रोक लगाने नशे से संबंधित अपराध में नकेल कसने एवं जिले में अवैध नशा के कारोबार को रोकने के लिए दिये गये दिशा निर्देशो का कड़ाई से पालन करते हुये ASP शहर जिला दुर्ग संजय ध्रुव एवं नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर निखिल अशोक राखेचा (IPS) व वैभव बैंकर (IPS) के मार्गदर्शन मे थाना भिलाई नगर टीम के द्वारा कार्रवाई किया गया।

पुलिस ने बताया कि, दिनांक 28.07.2023 को थाना भिलाई नगर क्षेत्र स्थित रूआबांधा बस्ती भिलाई में संतोष यादव पिता नंदू यादव उम्र 19 साल निवासी रूआबांधा बस्ती भिलाई के द्वारा अवैध लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से अपने पास अत्यधिक मात्रा में देशी मसाला शराब रखकर बिक्री कर रहा था। जिसकी सूचना पर थाना भिलाई नगर की टीम कार्यवाही कर आरोपी को पकड़कर उसके कब्जे से अवैध शराब को जब्त कर आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत थाना भिलाई नगर में अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी संतोष यादव को गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है। इस कार्यवाही में प्रधान आरक्षक आशीष तोमर, आरक्षक दिलीप सिदार, हेमेंद्र कुर्रे की भूमिका महत्वपूर्ण रही।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

आलेख : आधुनिक कल्याणकारी राज्य, सामाजिक कल्याण, इस्लाम और...

नई दिल्ली। सामाजिक सुरक्षा और जन कल्याण एक न्यायपूर्ण और मानवीय समाज के निर्माण के लिए सबसे महत्वपूर्ण सिद्धांतों में से हैं। इन सिद्धांतों...

राशन वितरण में OTP पर लगी रोक, अब केवल...

रायपुर। सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत अब प्रदेश की सभी उचित मूल्य दुकानों में ई-पॉस मशीन के माध्यम से केवल बायोमेट्रिक सत्यापन के...

विधवा महिला से बैंक प्रबंधक ने मांगी रिश्वत, पीड़िता...

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के ग्राम निपानिया स्थित जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की निपानिया शाखा में रिश्वतखोरी का गंभीर मामला सामने आया है। एक...

5,500 शिक्षक भर्ती को लेकर बड़ा अपडेट, शिक्षा मंत्री...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ राज्य सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाने की...