एडिशनल जज दीपक तिवारी बने छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के परमानेंट जज… कल चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा द्वारा दिलाई जाएगी शपथ

रायपुर। मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा द्वारा न्यायमूर्ति दीपक कुमार तिवारी को छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के स्थायी जज के रूप में शपथ दिलाई जाएगी। शपथ ग्रहण का मुख्य कार्यक्रम छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के कोर्ट हाल क्रमांक-1 में 31 जुलाई 2023 दिन सोमवार को सुबह 10 बजे आयोजित होगा। गौरतलब है कि न्यायमूर्ति दीपक कुमार तिवारी, एडिशनल जज छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर को स्थायी जज में नियुक्ति संबंधी अधिसूचना विधि एवं विधायी कार्य विभाग, नई दिल्ली से जारी कर दी गयी है। न्यायमूर्ति दीपक कुमार तिवारी की नियुक्ति 08 अक्टूबर 2021 को एडिशनल जज छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में की गयी थी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

Durg News : प्रदीप मिश्रा की कथा स्थल से...

दुर्ग। भिलाई की जयंती स्टेडियम में 17 से 23 अगस्त तक हुई सीहोर वाले पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा में भीड़ का...

रक्षाबंधन पर आज से चलेगी स्पेशल ट्रेन, रायपुर-बिलासपुर, रायगढ़...

रायपुर। रेलवे ने रक्षाबंधन पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए दुर्ग-रायगढ़-दुर्ग के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन...

भिलाई के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ वशिष्ठ नारायण मिश्रा का निधन,...

भिलाई। भिलाई नगर निगम के पांच बार के पार्षद और युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण मिश्रा का आज निधन हो गया। वे...

नेताओं के खिलाफ लंबित आपराधिक मामलों की हाईकोर्ट ने...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने प्रदेश में सांसदों और विधायकों से जुड़े लंबित आपराधिक मामलों की जुलाई 2026 तक की अपडेटेड स्टेटस रिपोर्ट जारी की...