VIDEO: दुर्ग के इस इलाके में NH के पास मिली जलती हुई लाश: आधा जल गया है शव… त्रिशूल से हत्या की आशंका, इलाके में हड़कंप; मौके पर पहुंचे SP शलभ… जांच में जुटी पुलिस और फोरेंसिक टीम

दुर्ग। दुर्ग जिले से इस वक्त एक सनसनीखेज खबर सामने निकल कर आ रही है। ग्राम रसमडा में एक व्यक्ति की जलती हुई लाश मिली है। लाश अज्ञात युवक की बताई जा रही है। लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। क्षेत्रवासियों ने लाश देख पुलिस को सुचना दी। मौके पर पुलिस और फॉरेंसिक की टीम जाँच कर रही है। खुद दुर्ग पुलिस कप्तान IPS शलभ सिन्हा मौके पर पहुंचे हुए थे। जिस वक्त पुलिस वहां पहुंची उस वक्त शव आधा जल चूका था। जिस वजह से अभी तक शव किसका है ये पता नहीं लग पाया है।

प्रथम दृष्टि के अनुसार मामला हत्या का लग रहा है। युवक को पहले जान से मारा गया फिर उसके शव को जला दिया गया। शव के पास एक त्रिशूल मिला है। जिससे आशंका जताई जा रही है कि, हत्या में त्रिशूल का इस्तेमाल हुआ है। शव एकज प्लेटफार्म में जलता हुआ पड़ा हुआ था। जो नेशनल हाईवे (बाईपास) के ठीक बाजु में है। मामला दुर्ग के अंजोरा चौकी क्षेत्र का है। युवक के शव को पोस्टमॉर्टेम के लिए शवगृह भेज दिया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नक्सलियों का डंप बरामद, जवानों ने नष्ट किए टिफिन...

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। मैनपुर थाना क्षेत्र के जंगलों में...

दुर्ग में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 18.63 लाख...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में फॉरेक्स ट्रेडिंग इंस्टीट्यूट खोलने और निवेश पर अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें भ्रामक :...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) को बेचने की योजना से जुड़ी खबरों को संयंत्र प्रबंधन ने असत्य और भ्रामक बताया है। इस्पात मंत्रालय ने...

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...