भिलाई के सेक्टर 4 और सेक्टर 10 में होगा सौदर्यीकरण: स्मार्ट सिटी की तर्ज पर बनेगा स्मार्ट रोड… MLA देवेंद्र और मेयर नीरज ने किया भूमिपूजन… स्पोर्ट्स एक्टिविटीज बैडमिंटन, बॉलीबाल कोर्ट भी होंगे

भिलाई। शहर में स्मार्ट सिटी की तर्ज पर इस्मार्ट रोड का निर्माण किया जाएगा जहां स्पोर्ट्स एक्टिविटीज की भी सुविधा होगी बैडमिंटन कोर्ट वाली बालको आदि एक और भी बनाए जाएंगे जहां लो खेल का अभ्यास कर सकेंगे और स्मार्ट सड़क से शहर की स्मार्टनेस बढ़ेगी। जिसका आज भूमिपूजन किया गया।


सेक्टर 4 हनुमान मंदिर मार्केट के समीप सेंट्रल एवेन्यू से मार्केट स्कूल के चारों ओर सौंदर्यीकरण कार्य किया जाएगा । इसके साथ ही सेक्टर 10 में राजेश सुपर बाजार के पास और सेंट्रल एवेन्यू से फॉरेस्ट एवेन्यू तक एवं अरविंद गैस एजेंसी से बी मार्केट तक सौदर्यीकरण का कार्य या जाना है। जिसका आज भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव, शहर के महापौर नीरज पाल, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि व वार्ड के वरिष्ठ सम्मानित नागरिकों के हाथों से भूमि पूजन कार्यक्रम सम्पन्न किया गया। भूमि पूजन के दौरान भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि जनता की मांग पर लगातार शहर में विकास कार्य किए जा रहे हैं। शहर के एक भी वार्ड नहीं है जहां विकास कार्य ना हुआ हो। लगातार शहर के सभी वार्डों में जनता की मांग के अनुसार मूलभूत सुविधाओं के अलावा सौंदर्यीकरण, खेल मैदान, उद्यान आदि बनाए जा रहे हैं।

महापौर नीरज पाल ने भूमि पूजन के दौरान कहा कि शहर का विकास हमारी प्राथमिकता है। जनता की मांग पर आज sector-4 मार्केट हनुमान मंदिर के पास सुंदरीकरण का कार्य का भूमि पूजन किया गया है। जिसका विकास कार्य जल्द शुरू कर दिया जाएगा।

पंडित ने मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन कार्यक्रम विधि विधान के साथ सम्पन्न करवाया। उसके बाद सभी वरिष्ठ जनों ने कुदाली चलाकर भूमि पूजन किया। श्री फल तोड़े और प्रसाद फूल फल अर्पित किए। फिर सभी को विकास कार्य की बधाई दी और मिठाई खिलाए। इसी प्रकार सेक्टर 3 में भी भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां वार्ड के वरिष्ठ हुआ सम्मानित नागरिकों के साथ मिलकर महापौर और विधायक ने भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न किया।

सेक्टर 4 में 98 लाख की लागत से स्कूल के चारों और सुंदरीकरण किया जाएगा वहीं सेक्टर 10 सेंट्रल एवेन्यू से फॉरेस्ट एवेन्यू तक अरविंद गैस एजेंसी से भी मार्केट तक 70 लाख की लागत से सुंदरीकरण कार्य किया जाएगा जिस का भूमि पूजन किया गया।


इस अवसर पर एमआईसी सदस्य सीजू एंथोनी, विधायक के कानून सलाहकार प्रदीप दास,पार्षद राजेश चौधरी, पार्षद सुरेश वर्मा, पार्षद ईश्वरी नेताम, वरिष्ठ पार्षद सुभद्रा सिंह, अनिल सिंह, पार्षद सेवन कुमार,संजय साहू, इमरान अंसारी, हलधर, सौरव मिश्रा, देवेंद्र, विजय, लोकेश कुमार, आशीष यादव, गोल्डी, अरूणा राव, लक्ष्मी वर्मा, जयदीप वासुदेव, अक्षय कुर्रे, गुरुमुख सिंह, विकास वर्मा सुशील देवांगन तुषार प्रणय, सौरभ दत्ता उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 18.63 लाख...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में फॉरेक्स ट्रेडिंग इंस्टीट्यूट खोलने और निवेश पर अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें भ्रामक :...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) को बेचने की योजना से जुड़ी खबरों को संयंत्र प्रबंधन ने असत्य और भ्रामक बताया है। इस्पात मंत्रालय ने...

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: 150 किलो मिठाई और...

रायपुर। त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने रायपुर में बड़ी कार्रवाई...