दिल दहला देने वाला मामला: पति को चारपाई से बांधकर कुल्हाड़ी से किए 5 टुकड़े… फिर नहर में फेंकी लाश… पति के दोस्त के साथ रह रहीं थी पत्नी, पढ़िए ये क्राइम स्टोरी

क्राइम डेस्क। पत्नी द्वारा पति के कत्ल करने की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. बताया जा रहा है कि पत्नी का किसी और से संबंध होने की वजह से उनके बीच रोज अनबन होती थी. जिससे तंग आकर पत्नी ने पति को चारपाई से बांधकर उसके 5 टुकड़े कर दिए, और लाश को नहर में फेंक दिया. पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी हुई है.

मामला उत्तर प्रदेश (UP) के पीलीभीत (Pilibhit) जिले का है. जहां पत्नी ने अपने पति को मौत के घाट उतार दिया. पहले उसने पति को चारपाई से बांधा, फिर कुल्हाड़ी से 5 टुकड़े कर लाश को नहर में बहा दिया. इस दिल दहलाने वाली घटना के सामने आते ही इलाके में समसनी फैल गई. घटना के बाद से लोग दहशत में हैं. बताया जा रहा है कि पुलिस गोताखोरों के सहार लाश के टुकडों की तलाश में जुटी हुई है. वहीं, आरोपी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है

पति के दोस्त से बने मधुर संबंध
बताया जा रहा है कि 55 वर्षीय रामपाल कुछ दिनों से लापता था. जानकारी के अनुसार पति-पत्नी के बीच आए दिन अनबन होती थी. जिसकी वजह से दुलारो देवी और उसके पति रामपाल का आए झगड़ा होता था. बताया जा रहा है कि इसी बीच दुलारो देवी रामपाल के दोस्त के नजदीक आने लगी. कुछ ही दिन बाद दुलारो देवी रामपाल के दोस्त के साथ ही रहने लगी.

यूपी पुलिस को ऐसे हुआ शक
एक माह पहले रामपाल की पत्नी दुलारो देवी गांव आई थी. बताया जाता है कि रामपाल का बेटा सोमपाल अपनी पत्नी और बच्चों के साथ अलग रहता है. बुधवार को दुलारो देवी ने अपने बेटे सोमपाल को जानकारी दी कि रामपाल घर से लापता हैं, जिसके बाद बेटे ने पिता की गुम होने की रिपोर्ट गजरौला थाने में दर्ज कराई. इधर बेटे ने पुलिस को मां के एक माह पहले गांव आने की बात कही. जांच के दौरान पुलिस को दुलारो पर शक हो गया.

पत्नी ने ऐसे किया मर्डर
जब पुलिस ने कस्टडी में लेकर दुलारो देवी से कड़ाई से पूछा तो उसने वारदात कबूल कर ली. दुलारो ने पुलिस को बताया कि उसने रामपाल को चारपाई से बांधकर कुल्लाड़ी से काटा है. इसके बाद लाश के पांच टुकड़े करके नहर में फेंक दिया. जिसके बाद पुलिस ने गोताखोरों की मदद से नहर में तलाशी शुरू कर दी हैे.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नक्सलियों का डंप बरामद, जवानों ने नष्ट किए टिफिन...

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। मैनपुर थाना क्षेत्र के जंगलों में...

दुर्ग में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 18.63 लाख...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में फॉरेक्स ट्रेडिंग इंस्टीट्यूट खोलने और निवेश पर अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें भ्रामक :...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) को बेचने की योजना से जुड़ी खबरों को संयंत्र प्रबंधन ने असत्य और भ्रामक बताया है। इस्पात मंत्रालय ने...

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...