प्रेग्नेंट जूनियर डॉक्टर ने किया सुसाइड: IAS की पत्नी ने एनेस्थीसिया का ओवर डोज लेकर की आत्महत्या, मौत का कारण अज्ञात, जांच में जुटी पुलिस

IAS की पत्नी ने एनेस्थीसिया का ओवर डोज लेकर की आत्महत्या, मौत का कारण अज्ञात

भोपाल। राजधानी के गांधी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) से गायनेकोलॉजिस्ट में पीजी थर्ड ईयर की जूनियर डॉक्टर सरस्वती ने रविवार-सोमवार की दरम्यानी रात अपने बेडरूम में खुदकुशी कर ली। उन्होंने बेहोशी की दवाईयों व इंजेक्शन का ओवरडोज लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस को मृतका के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है। मृतक जूनियर डॉक्टर के पति ट्रेनी आईएएस बताए जा रहे हैं। पति बयान देने की स्थिति में नहीं हैं। वहीं कुछ लोग पति के यूपीएससी की तैयारी करना बता रहे हैं। पति वर्तमान में क्या करते हैं। थाना प्रभारी विजय सिंह सिसौदिया ने बताया कि पति क्या करते हैं, पुलिस इसकी पुष्टि करने में जुटी है। बीती रात मृतका डॉ. सरस्वती और उनके पति दोनों साथ थे।

थाना प्रभारी विजय सिंह सियोदिया ने बताया कि कहकशा अपार्टमेंट कोहेफिजा निवासी डॉ. सरस्वती पति जयवर्धन चौधरी (27) मूलत: बेंगलूरु आंध्र प्रदेश की रहने वाली थी। वह यहां गांधी मेडिकल कॉलेज(जीएमसी) में गायनेकोलॉजिस्ट में पीजी थर्ड इयर की पढ़ाई कर रहीं थी। यहां वे अपने पति जयवर्धन चौधरी के साथ रही थीं। सोमवार सुुबह करीब साढ़े छह बजे बेंगलूरु में रहने वाले भाई ने जूनियर डॉक्टर सरस्वती को उनके मोबाइल पर कॉल किया, जब उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया तो बहनोई जयवर्धन कॉल कर बात कराने को कहा। जब जयवर्धन बेडरूम में पहुंचे तो सरस्वती अपने बेड पर बेसुध हॉलत में पड़ी थी। उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को जूनियर डॉक्टर सरस्वती के बेडरूम से बेहोशी की दवाईयां व बेहोशी का खाली इंजेक्शन की शीशी मिली है। संभावना जताई जा रही है कि जूनियर डॉक्टर सरस्वती ने इन दवाईयों का ओवर डोज लेकर खुदकुशी की है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पति को सौंप दिया है।

प्रेग्नेंट थीं जूनियर डॉक्टर
थाना प्रभारी सिसोदिया ने बताया कि शुरूआती जांच में पता चला है कि मृतका सरस्वती की शादी वर्ष 2021 में जयवर्धन चौधरी से हुई थी। वह वर्तमान में करीब 14 सप्ताह की प्रेग्नेंट थीं। पुलिस को मृतका के पास व उनके बेडरूम से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। इससे आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस मृतका के साथ पढ़ाई करने वाले अन्य जूनियर डॉक्टरों से पूछताछ कर खुदकुशी के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। वहीं मायके पक्ष के बेंगलूरु से आने के बाद भी आत्महत्या के कारणों का खुलासा होने की उम्मीद है। वहीं पति अभी बयान देने की स्थिति में नहीं हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

आलेख : आधुनिक कल्याणकारी राज्य, सामाजिक कल्याण, इस्लाम और...

नई दिल्ली। सामाजिक सुरक्षा और जन कल्याण एक न्यायपूर्ण और मानवीय समाज के निर्माण के लिए सबसे महत्वपूर्ण सिद्धांतों में से हैं। इन सिद्धांतों...

राशन वितरण में OTP पर लगी रोक, अब केवल...

रायपुर। सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत अब प्रदेश की सभी उचित मूल्य दुकानों में ई-पॉस मशीन के माध्यम से केवल बायोमेट्रिक सत्यापन के...

विधवा महिला से बैंक प्रबंधक ने मांगी रिश्वत, पीड़िता...

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के ग्राम निपानिया स्थित जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की निपानिया शाखा में रिश्वतखोरी का गंभीर मामला सामने आया है। एक...

5,500 शिक्षक भर्ती को लेकर बड़ा अपडेट, शिक्षा मंत्री...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ राज्य सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाने की...