CG में डबल मर्डर से मची सनसनी: युवक ने मां और भाई को उतारा मौत के घाट, हमले में बहन गंभीर

रायपुर। राजधानी रायपुर में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। राजधानी में एक बार फिर एक खौफनाक हत्याकांड से सनसनी मच गई है। मिली जानकारी के अनुसार उरला थाना अंतर्गत सरोरा इलाके में सौतेले बोटे ने सौतेली मां और सौतेले भाई की बेरहमी से हत्या कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार बता दे कि सौतेले बेटे राजकुमार साहू ने तलवार से सौतेली मां और सौतेले भाई की हत्या कर दी। इधर बहन की हालत भी गंभीर बताई जा रही है, जिसे अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं, इस दोहरे हत्‍याकांड की वजह पारिवारिक विवाद बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। वहीं, आरोपित को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।

वहीं, बहन की हालत गंभीर है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल आरोपी ने ऐसा क्यों किया इसकी जांच रायपुर पुलिस कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नक्सलियों का डंप बरामद, जवानों ने नष्ट किए टिफिन...

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। मैनपुर थाना क्षेत्र के जंगलों में...

दुर्ग में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 18.63 लाख...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में फॉरेक्स ट्रेडिंग इंस्टीट्यूट खोलने और निवेश पर अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें भ्रामक :...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) को बेचने की योजना से जुड़ी खबरों को संयंत्र प्रबंधन ने असत्य और भ्रामक बताया है। इस्पात मंत्रालय ने...

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...