दुर्ग विधायक, महापौर व आयुक्त ने डोर टू डोर कूड़ा गाड़ियों को दिखाई हरी झंडी, 27 नई मिनी टिप्पर को किया वार्डो के लिए रवाना

दुर्ग। नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत नगर निगम ने देश के टॉप वन स्वच्छ शहरों की रैंकिंग में पहुंचने के लिए प्रयास शुरू कर दिया गया है। निगम क्षेत्र की सफाई के लिए विधायक अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल,आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने 27 नई कचरा कलेक्शन मिनी टिप्पर टाटा एस गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई। हर घर पहुचेगी कचरा गाड़ी वार्डो के लिए रवाना किया। इस दौरान विधायक अरुण वोरा ने मिनी टिप्पर चलाकर शुभारंभ किया वही महापौर धीरज बाकलीवाल ने आयुक्त लोकेश चन्द्राकर को मिनी टिप्पर में बैठकर चलाई।

विभागीय जानकारी के मुताबिक सभी 27 मिनी टिप्पर की कीमत दो करोड़ 26 लाख 74 हज़ार रुपये और सभी गाड़ियों का कागजात कार्रवाही पूर्ण बताई गई है। इस अवसर पर कर्मशाला व विद्युत विभाग प्रभारी भोला महोविया,जलकार्य प्रभारी संजय कोहले,जयश्री जोशी,पार्षद राज कुमार नारायणी,एल्डरमेन रत्ना नारमदेव कार्यपालन अभियंता दिनेश नेताम,राजेश पांडेय,कर्मशाला अधिक्षक शोएब अहमद,पूर्व पार्षद प्रकाश गीते,सूरत सारथी के अलावा अन्य मौजूद रहें।निगम महापौर धीरज बाकलीवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य स्वच्छता के क्षेत्र में हमेशा अग्रणी रहा है। दुर्ग को देश में सबसे स्वच्छ शहर बनाना है। इसके लिए प्रयास किया जा रहा है। किसी भी शहर की स्वच्छता की पहचान साफ सफाई से होती जाती है। इसके लिए कचरा कलेक्शन पर जोर दिया जा रहा है। निगम द्वारा कचरा कलेक्शन के लिए 27 गाडियां पहुंच चुकी है। इनके जरिए डोर टू डोर कचरा लिया जाएगा। निगम प्रशासन का प्रयास है कि दुर्ग शहर को देश में टॉप वन स्वच्छता रैंकिंग में लाया जाए। दुर्ग को सफाई के क्षेत्र में सबसे आगे लाना है,इसके लिए कोशिश जारी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नक्सलियों का डंप बरामद, जवानों ने नष्ट किए टिफिन...

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। मैनपुर थाना क्षेत्र के जंगलों में...

दुर्ग में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 18.63 लाख...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में फॉरेक्स ट्रेडिंग इंस्टीट्यूट खोलने और निवेश पर अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें भ्रामक :...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) को बेचने की योजना से जुड़ी खबरों को संयंत्र प्रबंधन ने असत्य और भ्रामक बताया है। इस्पात मंत्रालय ने...

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...