बेंगलुरू में आयोजित हुआ ‘बेहतर भारत की बुनियाद’ तीन दिवसीय अधिवेशन… भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल हुए दुर्ग के युवा कांग्रेसी

दुर्ग। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष अजीत यादव ने कर्नाटक के बेंगलुरु मे 26 जुलाई से 28 जुलाई तक भारतीय युवा कांग्रेस के द्वारा आयोजित ‘बेहतर भारत की बुनियाद’ तीन दिवसीय अधिवेशन में अपने साथियों के साथ सम्मिलित हुए। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष अजीत यादव ने बताया कि बेंगलुरु में आयोजित यह अधिवेशन भारतीय युवा कांग्रेस का अब तक सबसे बड़ा अधिवेशन था। जिसमें देश के प्रत्येक राज्यों से युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने भाग लिया।

इस अधिवेशन मे छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। यह अधिवेशन युवाओं के लिए प्रेरणा श्रोत साबित हुई. ऐसा कार्यक्रम बहुत वर्षों बाद हुआ है जिसमे देश भर के राष्ट्रीय स्तर के कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता को आशीर्वाद स्वरूप अपने संबोधन युवाओं को आगामी चुनाव में पार्टी की मजबूती दिलाने गुण बताया गया।

IYC के महाधिवेशन में देशभर से आए युवा साथियों को इस मुश्किल वक्त में राहुल गांधी के मोहब्बत के पैगाम को जन-जन तक पहुंचाएंगे, और महंगाई, बेरोजगारी के खिलाफ और देश की साझी विरासत को बचाने की इस मुहिम में और समाज के हर वर्ग को उनका हक और हिस्सेदारी दिलाने के संघर्ष में अपना योगदान देंगे। इसके साथ ही युवा कांग्रेस कर्नाटक के राष्ट्रीय अधिवेशन में अपनी उपस्तिथि दर्ज कराई।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 31 IPS अफसरों के...

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 31 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के तबादले किए हैं। गृह विभाग द्वारा...

छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों को देखते हुए छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों...

Durg News : हमर क्लीनिक में स्टाफ नर्स ने...

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के घासीदास नगर में हमर क्लीनिक में कार्यरत एक स्टाफ नर्स ने अपने कमरे में कथित तौर पर आत्महत्या कर...

CG में बड़ा हादसा : नदी के तेज बहाव...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बिलासपुर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। स्कूल से घर लौट...