भिलाई में 2 शराब कोचिया अरेस्ट: 75 पौवा देशी शराब जब्त… दोनों को पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में ऐसा दबोचा

भिलाई। दुर्ग पुलिस अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में सुपेला पुलिस ने दो शराब कोचियों को पकड़ा है। आरोपियों के पास से 75 पौवा देशी शराब और 2 मोटर सायकल जब्त किए गए है। आपको बता दें कि, पुलिस अधीक्षक दुर्ग, शलभ कुमार सिन्हा द्वारा थाना क्षेत्र में अवैध रूप से जुआ, सट्टा, आबकारी एक्ट एवं अवैधानिक कृत्यो के विरूद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही करने के लिए पुलिस की टीम को निर्देश प्राप्त हुए थे। दोनों आरोपियों को पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में दबोचा हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार को पुलिस को पेट्रोलिंग के दौरान सूचना मिला की एक व्यक्ति अपनी मोटर सायकल से शराब लेकर लक्ष्मी मार्केट की ओर जाने वाला है। सूचना मिलते ही सुपेला पुलिस द्वारा हुलिया के आधार पर संदेही आशीष यादव को घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिसके कब्जे से 46 पौवा देशी शराब व मोटर सायकल को जब्त किया गया। इसी तरह आज पेट्रोलिंग के दौरान सूचना मिला की एक व्यक्ति अपनी मोटर सायकल से बोरी में शराब लेकर गदा चैक की ओर जाने वाला है। सूचना मिलते ही सुपेला पुलिस द्वारा हुलिया के आधार पर संदेही गोपाल सूर्यधर को घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिसके कब्जे से 29 पौवा देशी शराब व मोटर सायकल को जब्त किया गया। आरोपीगणो को आज दिनांक 02.08.2023 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया।

आरोपियों के खिलाफ, धारा:- 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। आरोपियों से 75 पौवा देशी शराब एवं 2 मोटर मोटर सायकल जब्त किए गए है। गिरफ्तार आरोपी के नाम 1. आशीष यादव, पिता गिरधारी यादव, उम्र 24 साल, निवासी श्याम नगर केम्प-2 फटाखा दुकान के पीछे छावनी थाना छावनी जिला दुर्ग छ.ग. दूसरा आरोपी गोपाल सूर्यधर, पिता नंदकिशोर, उम्र 36 साल, निवासी मंगल बाजार कोहका सुपेला जिला दुर्ग छ.ग.।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 31 IPS अफसरों के...

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 31 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के तबादले किए हैं। गृह विभाग द्वारा...

छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों को देखते हुए छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों...

Durg News : हमर क्लीनिक में स्टाफ नर्स ने...

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के घासीदास नगर में हमर क्लीनिक में कार्यरत एक स्टाफ नर्स ने अपने कमरे में कथित तौर पर आत्महत्या कर...

CG में बड़ा हादसा : नदी के तेज बहाव...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बिलासपुर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। स्कूल से घर लौट...