छत्तीसगढ़ में जमकर बरसेंगे बदरा: दुर्ग सहित इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी… मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान… जानिए आज कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

डेस्क। छत्तीसगढ़ के कई जिलों में हो रही बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं। कई जगह जीवन अस्त-व्यस्त हो चूका है। प्रदेश में बारिश थमने के आसार नहीं दिख रहे हैं। मौसम विभाग ने फिर एक बार राज्‍य के कई जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। इनमें से तीन जिलों में भारी से बहुत भारी और बाकी पांच जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। वहीं, राज्‍य के बाकी हिस्‍सों में भी आज भी रुक-रुक कर हल्‍की से मध्‍यम बारिश होती रहेगी।

आपको बता दे की गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में 60 घंटे से लगातार वर्षा हो रही है। आने वाले दिनों में भी यहां भारी बारिश के आसार हैं। इसे देखते हुए जिले में सभी निजी और सरकारी स्कूलों में 4 और 5 अगस्त को छुट्टी घोषित की गई है।

रायपुर में लगातार हो रही बारिश के कारण टिकरापारा थाना की बाउंड्री वाल ढह गई, जिसकी चपेट में आने से दो वाहन क्षतिग्रस्त हो गए हैं। हादसे के वक्त घटनास्थल पर किसी व्यक्ति के नहीं होने से बड़ा हादसा टल गया। किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं आई है।

मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के 4 संभागों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। रायपुर, बिलासपुर, सरगुजा और दुर्ग संभाग के लिए ये चेतावनी जारी की गई है। प्रदेश के कई हिस्सों में लगातार हो रही बारिश के बाद 6 जिलों में हालात ऐसे हैं, जहां औसत बारिश सामान्य से ज्यादा दर्ज की गई है। सरगुजा के हालात भी पहले से सुधरे हैं और आने वाले दिनों में होने वाली बारिश से स्थिति सामान्य होने की उम्मीद की जा रही है।

बीजापुर जिले में 54 फीसदी ज्यादा बारिश हो चुकी है। इसी तरह सुकमा जिले में 39 प्रतिशत और राजधानी रायपुर में 36 प्रतिशत औसत से ज्यादा बारिश हुई है, बालोद जिले में 25 फीसदी ज्यादा औसत बारिश दर्ज की गई है।

रायपुर के लालपुर स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार छत्‍तीसगढ़ के कबीरधाम, मुंगेली और गौरेला- पेंड्रा- मरवाही जिला में भारी से अति भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। वहीं, राजनांदगांव, दुर्ग, बेमेतरा, बिलासपुर और कोरिया में भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के अधिकांश हिस्‍सों में बारिश की संभावना बनी हुई है।

इधर, लगातार हो रही बारिश के कारण राज्‍य के सभी स्‍थानों पर तापमान में कमी दर्ज की गई है। रायपुर में रात का तापमान गिर कर 21 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है, जो सामान्‍य से एक डिग्री कम है। वहीं, अधिकतम तापमान सामान्‍य से 5 डिग्री तक नीचे आ गया है और यह 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। यही स्थिति राज्‍य के बाकी स्‍थानों की भी है।

बारिश का सबसे ज्‍यादा असर दुर्ग के तापमान पर पड़ा है। वहां दिन का तापमान सामान्‍य से 6 डिग्री और रात का तापमान सामान्‍य से 2 डिग्री नीचे चला गया है। वहां अधिकतम तापमान 24 और न्‍यूनतम तापमान 21 डिग्री से सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

युवाओं के रचनात्मक क्षमता को बढ़ावा देनाः घड़ी की...

नई दिल्ली। युवा समाज के सबसे ऊर्जावान, कल्पनाशील और परिवर्तन-प्रतिबद्ध वर्गों में से एक हैं। जब इनकी ऊर्जा को एक सार्थक, सकारात्मक और निर्माणकारी...

सीएम का सिंगापुर यात्रा : छत्तीसगढ़ को मिले ₹43,600...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सिंगापुर यात्रा के अंतिम दिन छत्तीसगढ़ ने कौशल विकास और निवेश के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की।...

वीबी-जी राम जी में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, तीन...

बलौदाबाजार। विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (वीबी-जी राम जी) के प्रभावी क्रियान्वयन में लापरवाही बरतना तीन ग्राम रोजगार सहायकों को भारी पड़...

CG Crime : शादी का झांसा देकर युवती से...

सूरजपुर। जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर 24 वर्षीय युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। युवती की...