CG – लाचार सिस्टम की ये तस्वीर: बच्चे को सांप ने काटा तो एम्बुलेंस को बुलाया… जर्जर सड़क के कारण समय पर नहीं पहुंच पाए हॉस्पिटल… फिर शव वाहन भी नहीं पहुंच पाया गांव तक, तो बेबस पिता बाइक पर ले गया बेटे का शव, नजारा देख हर कोई हो गया भावुक

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से महज 93 किमी दूर गरियाबंद जिले की यह तस्वीर सिस्टम की बदहाली की गवाही देने के लिए काफी है। गरियाबंद से सिस्टम को आईना दिखाती एक शर्मनाक घटना सामने आयी है। बेबस पिता को अपने मासूम औलाद का शव बाइक पर ढोकर ले जाना पड़ा। अब इसे आप विभाग की बेरुखी कह लीजिये या फिर सिस्टम का निकम्मापन, लेकिन जिस किसी ने एक बाप की ऐसी बेबसी देखी, उसका कलेजा कांप उठा। दरअसल सांप के काटने से सात वर्षीय छात्र के पिता ने अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस बुलाया लेकिन सड़क जर्जर होने की वजह से वह समय पर नहीं पहुंची। तत्काल इलाज नहीं मिलने से बच्चे की मौत हो गई।

गरियाबंद जिले के तेंदूकछार गांव में एक सात साल के छात्र चन्द्रहास को जहरीले सांप ने काट लिया। अफरा-तफरी में उसके परिजनों ने एंबुलेंस को कॉल किया मगर उनके गांव से अस्पताल तक का रास्ता पगडंडी वाला और जर्जर है। एंबुलेंस के जल्द नहीं पहुंचने से घबराए पिता ने बेटे को जैसे-तैसे अस्पताल पहुंचाया। मगर देरी होने के कारण चंद्रहास की मौत हो गई। इसके बाद अस्पताल से ले जाने के दौरान शव वाहन भी गांव तक पहुंच नहीं पाया, जिसके बाद परिजन बाइक पर शव लेकर गये।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

युवाओं के रचनात्मक क्षमता को बढ़ावा देनाः घड़ी की...

नई दिल्ली। युवा समाज के सबसे ऊर्जावान, कल्पनाशील और परिवर्तन-प्रतिबद्ध वर्गों में से एक हैं। जब इनकी ऊर्जा को एक सार्थक, सकारात्मक और निर्माणकारी...

सीएम का सिंगापुर यात्रा : छत्तीसगढ़ को मिले ₹43,600...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सिंगापुर यात्रा के अंतिम दिन छत्तीसगढ़ ने कौशल विकास और निवेश के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की।...

वीबी-जी राम जी में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, तीन...

बलौदाबाजार। विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (वीबी-जी राम जी) के प्रभावी क्रियान्वयन में लापरवाही बरतना तीन ग्राम रोजगार सहायकों को भारी पड़...

CG Crime : शादी का झांसा देकर युवती से...

सूरजपुर। जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर 24 वर्षीय युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। युवती की...