युवाओं से भेंट भिलाई में CM भूपेश बघेल का बड़ा एलान: दुर्ग में बनेगा इंडोर स्टेडियम… CSVTU में “सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस” और स्टूडेंट्स को इस शहर के हॉस्टल में लग रहे GST को लेकर भी बड़ा एलान

दुर्ग-भिलाई। छत्तीसगढ़ में भेंट मुलाकात के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल युवाओं से भेंट मुलाकात कर रहे है। इस दौरान दुर्ग संभाग के सभी जिले के युवाओं ने CM बघेल से बातचीत की उनसे अपने सवाल पूछे और कई मांगे भी रखी। इस दौरान CM भूपेश बघेल ने तीन बड़े घोषणाएं की है।

  • दुर्ग जिले में एक खेल कूद के लिए नेशनल हाईवे के किनारे सर्व सुविधायुक्त इंडोर स्टेडियम का निर्माण होगा
  • टेक्निकल यूनिवर्सिटी CSVTU भिलाई में COE स्थापित होगी, इसमें 15 करोड़ की राशि होगी
  • इसमें 10 हजार वर्गफीट एरिया में स्टार्टअप के लिए स्थान उपलब्ध करवाया जाएगा, रोजगार के अवसर मिलेंगे
  • COE का फुल फॉर्म “सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस” होता है
  • बेंगलुरु में प्रदेश के स्टूडेंट्स को हॉस्टल में लग रहे 12% GST को छत्तीसगढ़ सरकार रीइंबर्समेंट देगी

दुर्ग संभाग में युवाओं से भेंट-मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा की गई महत्वपूर्ण घोषणा :-

  • राज्य के युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए स्वामी विवेकानंद टेक्निकल यूनिवर्सिटी में सीओई (सेंटर ऑफ एक्सीलेंस) की स्थापना की जाएगी। 15 करोड़ की लागत से इसे तैयार किया जाएगा, जहां 10 हजार वर्ग फीट में स्टार्टअप इकाइयों के लिए स्थान एवं लैब उपलब्ध होगा।
  • मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बैंगलोर जीएसटी प्राधिकरण द्वारा छात्रावास में रहने वाले छात्रों के लिए 12% जीएसटी लगाने के निर्णय का उल्लेख करते हुए इस निर्णय को वापस लेने भारत सरकार से अनुरोध करने की बात कही, यदि ऐसा नहीं होता है तो 12% जीएसटी राशि का भार छत्तीसगढ़ सरकार वहन करेगी।
  • खेलकूद के लिए दुर्ग, भिलाई के राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे दुर्ग, भिलाई, रिसाली के लोगों को आने-जाने में तकलीफ ना हो इसलिए एक सर्वसुविधायुक्त इंडोर स्टेडियम के निर्माण की घोषणा की।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

युवाओं के रचनात्मक क्षमता को बढ़ावा देनाः घड़ी की...

नई दिल्ली। युवा समाज के सबसे ऊर्जावान, कल्पनाशील और परिवर्तन-प्रतिबद्ध वर्गों में से एक हैं। जब इनकी ऊर्जा को एक सार्थक, सकारात्मक और निर्माणकारी...

सीएम का सिंगापुर यात्रा : छत्तीसगढ़ को मिले ₹43,600...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सिंगापुर यात्रा के अंतिम दिन छत्तीसगढ़ ने कौशल विकास और निवेश के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की।...

वीबी-जी राम जी में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, तीन...

बलौदाबाजार। विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (वीबी-जी राम जी) के प्रभावी क्रियान्वयन में लापरवाही बरतना तीन ग्राम रोजगार सहायकों को भारी पड़...

CG Crime : शादी का झांसा देकर युवती से...

सूरजपुर। जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर 24 वर्षीय युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। युवती की...