भिलाई में छात्र ने किया आत्महत्या: हॉस्टल के कमरे में बीएससी के छात्र ने फांसी लगाकर दे दी जान… एग्जाम में फैल होने की वजह से था नाराज… जांच में जुटी पुलिस

भिलाई। भिलाई में एक छात्र ने आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है की वो एग्जाम में फैल हो गया था इसलिए उसने ये आत्मघाती कदम उठाया है। मृतक बीएससी सेकंड ईयर का छात्र था। घटना की खबर लगते ही मौके पर पहुची पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पीएम के लिए भेज दिया। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है।

मोहन नगर पुलिस ने बताया कि ग्राम रानीपरदेवा छुरा जिला गरियाबंद निवासी खिलेशा नंद निषाद दुर्ग स्थित साइंस कॉलेज में बीएससी सेकंड ईयर की पढ़ाई कर रहा था। छात्र के हॉस्टल में रहा करता था। गुरुवार की शाम को कालेज सीधे हॉस्टल पहुचा। हास्टल के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय हॉस्टल के कमरे का दरवाजा खुला पड़ा मिला। अन्य छात्रों ने देख तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुची पुलिस को युवक का शव पंखा पर लटका मिला। बताया जा रहा है कि छात्र बीएससी के दो विषय में फेल होने से परेशान था इस कारण आत्महत्या किया। फिलहाल इसे लेकर पुलिस जांच में जुटी हुई है। जांच के बाद ही आत्महत्या का कारण स्पष्ट हो पाएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

युवाओं के रचनात्मक क्षमता को बढ़ावा देनाः घड़ी की...

नई दिल्ली। युवा समाज के सबसे ऊर्जावान, कल्पनाशील और परिवर्तन-प्रतिबद्ध वर्गों में से एक हैं। जब इनकी ऊर्जा को एक सार्थक, सकारात्मक और निर्माणकारी...

सीएम का सिंगापुर यात्रा : छत्तीसगढ़ को मिले ₹43,600...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सिंगापुर यात्रा के अंतिम दिन छत्तीसगढ़ ने कौशल विकास और निवेश के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की।...

वीबी-जी राम जी में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, तीन...

बलौदाबाजार। विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (वीबी-जी राम जी) के प्रभावी क्रियान्वयन में लापरवाही बरतना तीन ग्राम रोजगार सहायकों को भारी पड़...

CG Crime : शादी का झांसा देकर युवती से...

सूरजपुर। जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर 24 वर्षीय युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। युवती की...