भिलाई में ससुर-दामाद हुए लूट के शिकार: शराब लेने पहुंचे थे शराब दुकान… बदमाशों ने छीना पैसा और हो गए फरार… पुलिस जांच में जुटी

भिलाई। भिलाई के नंदनी रोड में स्थित अंग्रेजी शराब दुकान में शराब दुकान में दामाद और ससुर लूट का शिकार हो गए है। बताया जा रहा है दोनों शराब लेने शराब दुकान पहुंचे थे तब ये वारदात हुई। शिकायत पर छावनी पुलिस इस मामले में आरोपी कुलदीप, बुल्लु, कैलाश के खिलाफ धारा 392 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना कर रही है।

छावनी पुलिस ने बताया कि कैम्प-1 सुंदर नगर निवासी मो.नौसाद (30वर्ष) ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि गत दिनों शाम 6.30 बजे अपने ससुर के साथ अंग्रेजी शराब भट्ठी नंदिनी रोड शराब खरीदने गया था। काउंटर से अपने हाथ में 500 रुपए रखकर शराब खरीद रहा था। तभी पीछे से एक लड़के ने 500 रुपए छीनकर भागा तो प्रार्थी का ससुर उसे पकड़ने लगा तब उसके दो अन्य साथी आए और तीनों ने मिलकर प्रार्थी के ससुर को धक्का देकर उसके पेंट के दाहिने जेब से 24 हजार 5 सौ रुपए छीनकर सेक्टर-11 स्वीपर मोहल्ले तरफ भाग गए।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

महतारी वंदन योजना में फर्जीवाड़ा, सरकारी कर्मचारियों के परिवार...

बिलासपुर। जिले के बिल्हा ब्लॉक में महतारी वंदन योजना में फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। एकीकृत बाल विकास परियोजना बिल्हा की जांच में...

शिक्षा ही भारतीय मुस्लिम समाज की प्रगति का एकमात्र...

नई दिल्ली। भारत में मुसलमान दूसरा सबसे बड़ा धार्मिक और सामाजिक समूह है, लेकिन यदि साक्षरता दर, उच्च शिक्षा, रोजगार और अन्य सामाजिक-आर्थिक संकेतकों...

तालाब में डूबने से दो मासूम भाइयों की मौत,...

बिलासपुर। पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम चिल्हाटी में गुरुवार शाम तालाब में डूबने से दो मासूम भाइयों की मौत हो गई। हादसे के वक्त...

लिफ्ट देने के बहाने महिला से गैंगरेप, 24 घंटे...

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी। चिरमिरी थाना क्षेत्र में महिला से गैंगरेप और उसे जिंदा जलाने के प्रयास के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस...