गृहमंत्री के समर्थकों ने पटाखे फोड़े, चिंगारी से अधेड़ का बाल जल गया,..गुस्से में बेटे ने तोड़ दिया मंत्री की कार का शीशा, पुलिस ने नाबालिग को लिया हिरासत में

भिलाई। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू की कार का शीशा तोड़ने वाले को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ जारी है। युवक ने कार का शीशा क्यों तोड़ा? इसके पीछे कहानी बताई है। कहानी क्या है, ये आगे हम बताएंगे। लेकिन उससे पहले आपको घटना के बारे में बताते हैं। घटना के वक्त मंत्री साहू कार में नहीं थे। वे मंदिर में पूजा कर रहे थे। कार बाहर खड़ी थी।

  • तभी किसी ने हाथों से कार का शीशा तोड़ दिया।
  • विंडों पर लगे शीशे तोड़ने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया।
  • नेवई थाने की प्रभारी ममता अली शर्मा ने इसकी पुष्टि की।

  • उन्होंने कहा कि, पथराव जैसी बात नहीं है।
  • एक युवक ने हाथ से कांच तोड़ा है।
  • कुछ लोग पथराव कहकर माहौल बना रहे हैं।
  • अब आरोपी ने शीशा क्यों तोड़ा, इसकी जांच जारी है।
  • सीएसपी आईपीएस निखिल राखेचा ने बताया कि, जिस युवक ने मंत्री की कार का शीशा तोड़ा है। उसकी उम्र 17 साल है।
  • वहीं पास में रहता है।
  • पटाखों से उसके पिता का जल गया।
  • पिता ने यह बात बच्चे को बताई।
  • वह गुस्से में कार का शीशा तोड़ दिया।
  • उसे तो यह भी नहीं मालूम था कि वो कार मंत्री की है।
  • गुस्से में उसने ये कांड किया है।
  • उसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

जन्मदिन से पहले समारोह

  • आपको बता दें कि, 6 अगस्त को गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का जन्मदिन है।
  • उसके संध्यापूर्व आज रिसाली निगम के पार्षदों की ओर से माता शीतला कल्याणी मंदिर के सामने बने स्टेज में कार्यक्रम था।
  • सभी कांग्रेसी पार्षद इकट्‌ठा हुए थे। कार्यक्रम चल रहा था।
  • तभी मंत्री साहू मंदिर के अंदर पूजा अर्चना करने गए।
  • खबर आई कि अज्ञात शख्श ने कांच तोड़ दिया है।
  • कांच तोड़कर वह भाग निकला। पुलिस को भी मौका नहीं मिला।
  • यहां तक मंत्री साहू के पीएसओ भी सरप्राइज रह गए कि आखिर कांच को क्यों तोड़ दिया?
  • बता दें कि, रिसाली के पार्षदों ने गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के जन्मदिन का कार्यक्रम आयोजित किया था। इसी दौरान स्थानीय युवाओं ने उनकी पर फॉर्च्यूनर कार का शीशा हाथ से तोड़ दिया। इस संबंध में पुलिस को सूचना मिलते ही पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है। घटना के बाद गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने उस कार को वापस कर तत्काल दूसरी इनोवा कार बुलाई और आगे के कार्यक्रम के लिए इनोवा कार में रवाना हुए।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

युवाओं के रचनात्मक क्षमता को बढ़ावा देनाः घड़ी की...

नई दिल्ली। युवा समाज के सबसे ऊर्जावान, कल्पनाशील और परिवर्तन-प्रतिबद्ध वर्गों में से एक हैं। जब इनकी ऊर्जा को एक सार्थक, सकारात्मक और निर्माणकारी...

सीएम का सिंगापुर यात्रा : छत्तीसगढ़ को मिले ₹43,600...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सिंगापुर यात्रा के अंतिम दिन छत्तीसगढ़ ने कौशल विकास और निवेश के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की।...

वीबी-जी राम जी में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, तीन...

बलौदाबाजार। विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (वीबी-जी राम जी) के प्रभावी क्रियान्वयन में लापरवाही बरतना तीन ग्राम रोजगार सहायकों को भारी पड़...

CG Crime : शादी का झांसा देकर युवती से...

सूरजपुर। जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर 24 वर्षीय युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। युवती की...