छत्तीसगढ़ के इस जिले में तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत… परिजनों पर टुटा दुखों का पहाड़; पुलिस जाँच में जुटी

गरियाबंद। रायपुर संभाग के गरियाबंद जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले के नहरगांव में तालाब में डूबने से दो बच्चों की मृत्यु हो गयी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से दोनों बच्चों के शव को तालाब से बाहर निकाला। पुलिस ने पंचनामा कर आगे जाँच शुरू कर दी है। बच्चों के परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बच्चें तालाब तक कैसे पहुंचे और उनकी मौत कैसे हुई ये पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

मिली जानकारी के अनुसार, दोनों बच्चें अपने घर से निकले थे। काफी समय बीत जाने के बाद भी दोनों घर वापस नहीं लौटे। जिसके बाद परिजनों ने बच्चों की तलाश शुरु कर दी। वहीं देर रात दोनों बच्चों का शव तालाब में तैरते दिखा जिसे पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों ने मिलकर बाहर निकाला और अस्पताल लेकर गये। मृत बच्चों की उम्र 9 से 12 वर्ष के बीच की बताई जा रही है। दोनों बच्चों के शव को मर्चुरी में रखा गया था। जिन्हें तहसीलदार के मौजूदगी में डॉक्टरों ने पीएम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में ‘भीम का मैंगो’ आइस कैंडी की बिक्री...

दुर्ग। जिले में बिकने वाली 'भीम का मैंगो' (ग्रीन कलर) आइस कैंडी के एक बैच की बिक्री पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने तत्काल प्रभाव...

शादी का झांसा देकर शिक्षिका से दुष्कर्म, गर्भवती होने...

बलौदाबाजार। शादी का झांसा देकर एक युवती का शारीरिक शोषण करने, गर्भवती होने के बाद शादी से इनकार करने और लगातार मानसिक प्रताड़ना देने...

महासमुंद में मिले हीरे : सीएम साय ने कहा...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई है। महासमुंद जिले के सरायपाली क्षेत्र स्थित बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में वैज्ञानिक अन्वेषण...

CG News : रेत में दफन मिला युवती का...

महासमुंद। जिले में एक 18 वर्षीय युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. युवती का शव नाले की रेत में दफन अवस्था...