सावन सोमवार पर भिलाई के राज राजेश्वरी मंदिर में अजय जामवाल ने किया रूद्रामहाभिषेक… पूजा-अर्चना के बाद पहुंचे दया सिंह के निवास; 1100 रूद्राक्ष भी बांटे

भिलाई। सावन के पवित्र सोमवार को राजराजेश्वरी मंदिर में बोल बम एवं सेवा कल्याण समिति की ओर से भव्य पूजा-अर्चना की गई। रूद्रामहाभिषेक का आयोजन किया गया। इस सोमवार को विशेष पूजा-अर्चना करने के लिए भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल पहुंचे थे। उन्होंने पूजा-अर्चना की और देश की खुशहाली के लिए कामना की। बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष दया सिंह ने बताया कि आचार्य कान्हा महाराज द्वारा मंत्रोच्यार के साथ पूजा-अर्चना हुई। सभी विधि विधान से पूजा कराई गई। दो घंटे तक जामवाल जी मौजूद रहें।

पूजा के बाद 1100 रूद्राक्ष बांटे गए। ये सभी रूद्राक्ष महाकाल की नगरी उज्जैन से लाया गया है। दया सिंह ने बताया कि पूजा के बाद खीर-पुड़ी का प्रसाद वितरण किया गया। 51 किलो लड्‌डू भी बांटे गए। इस दौरान महिला मोर्चा की महामंत्री कंचन सिंह, वीणा चंद्राकर, सुमन कन्नौजे, शकुंतला साहू, सरिता बघेल, ईश्वरी नेताम, ज्योति चौधरी, बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के मुकेश शर्मा, प्रमोद सिंह, प्रशांत, पवन मिश्रा, बीणा शर्मा, प्रेमकिशन साहू, रॉकी साहू, पुष्पा राव समेत अन्य सेंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहें।

राज राजेश्वरी मंदिर में पूजा अर्चना के बाद क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल दया सिंह के निवास पहुंचे। जहां दया के साथ कई विषयों में चर्चा हुई और परिजनों से मुलाकात की। आपको बता दें कि, इसके कई राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं। संगठन में बेहतर कार्य को लेकर दया सिंह ने जामवाल से टिप्स भी मांगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG – TI सस्पेंड: बिना सुचना दिए थाना प्रभारी...

TI suspended अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर एसपी ने लेनदेन और बिना अनुमति के पुलिस टीम को बंगाल भेजने वाले थाना प्रभारी और दो हेड कांस्टेबल...

देव सूर्य मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब: MLA...

भिलाई। आज भिलाई नगर के युवा एवं ऊर्जावान विधायक देवेंद्र यादव ने बिहार के औरंगाबाद जिले के देव स्थित ऐतिहासिक त्रेतायुगीन पश्चिमाभिमुख सूर्य मंदिर...

CM साय ने ली GST विभाग की समीक्षा बैठक:...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय स्थित महानदी भवन में वाणिज्यिक कर (जीएसटी) विभाग की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने विभाग के कार्यों...

CG – प्रिंसिपल की शर्मनाक करतूत: स्कूल के महिला...

Principal's shameful act छत्तीसगढ़ के तिल्दा-नेवरा से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। जहां पर तिल्दा ब्लॉक के समीपस्थ एक शासकीय स्कूल में स्कूल...