छत्तीसगढ़ में अब तक 617.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज: बीजापुर में सबसे ज्यादा तो सरगुजा में सबसे कम हुई बरसात… देखिए दुर्ग सहित बाकी जिलों का हाल

रायपुर। राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2023 से अब तक राज्य में 602.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2023 से आज 07 अगस्त सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1067.5 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 290.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।


राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सूरजपुर जिले में 556.9 मिमी, बलरामपुर में 504.6 मिमी, जशपुर में 491.2 मिमी, कोरिया में 604.2 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 628.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।

इसी प्रकार, रायपुर जिले में 733.3 मिमी, बलौदाबाजार में 627.4 मिमी, गरियाबंद में 585.5 मिमी, महासमुंद में 671.9 मिमी, धमतरी में 623.7 मिमी, बिलासपुर में 622.4 मिमी, मुंगेली में 787.7 मिमी, रायगढ़ में 682.9 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 542.5 मिमी, जांजगीर-चांपा में 499.6 मिमी, सक्ती में 504.4 मिमी, कोरबा में 611.7 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 583.1 मिमी, दुर्ग में 501.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी। कबीरधाम जिले में 489.6 मिमी, राजनांदगांव में 683.1 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 786.9 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 651.1 मिमी, बालोद में 679.5 मिमी, बेमेतरा में 482.4 मिमी, बस्तर में 650.0 मिमी, कोण्डागांव में 476.5 मिमी, कांकेर में 561.0 मिमी, नारायणपुर में 566.1 मिमी, दंतेवाड़ा में 755.1 मिमी और सुकमा में 876.4 मिमी औसत वर्षा एक जून से अब तक रिकार्ड की गई।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

हरिराज होटल के बाथरूम में कैमरे मिलने की खबर...

भिलाई। शहर के प्रतिष्ठित रेस्टोरेंट हरि राज के बाथरूम में कथित तौर पर हिडन कैमरा मिलने का मामला सामने आने के बाद अब इसे...

दंतेवाड़ा में नक्सलियों के डंप पर बड़ी कार्रवाई :...

दंतेवाड़ा। जिले में चल रहे एंटी नक्सल अभियान के बीच सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। बारसूर थाना क्षेत्र के कोहकाबेड़ा-बुरदूम इलाके में सर्चिंग...

विजय बघेल बनाम भूपेश बघेल : चुनाव याचिका में...

बिलासपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ भाजपा नेता विजय बघेल द्वारा दायर चुनाव याचिका को लेकर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कार्यवाही के...

बर्खास्त GRP कांस्टेबल की संपत्ति पर ACB का शिकंजा...

बिलासपुर। आय से अधिक संपत्ति के मामले में बर्खास्त जीआरपी कांस्टेबल संतोष कुमार राठौर की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB)...