AIIMS में लगी आग: दूसरी मंजिल पर उठीं लपटें… इमर्जेंसी से निकाले गए मरीज… दमकल की 8 गाड़ियां पहुंची मौके पर

AIIMS में लगी आग: दूसरी मंजिल पर उठीं लपटें

डेस्क। दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में सोमवार को आग लग गई। एम्स में दूसरी मंजिल पर दोपहर करीब 12 बजे अचानक आग की लपटें और धुएं का गुबार दिखने से हड़कंप मंच गया। मौके पर दमकल की आधा दर्जन गाड़ियों ने आनन-फानन आग बुझाने का काम शुरू किया। आग लगने के बाद इमर्जेंसी वार्ड में भर्ती सभी मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

आग सेकेंड फ्लोर पर एंडोस्कोपी रूम में लगी, जहां पुरानी ओपीडी हुआ करती थी। यह आपातकाली वार्ड के पास है। अधिकारियों ने बताया कि सुबह करीब 11 बजकर 54 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली। इसके तुरंत बाद दमकल की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। सेकेंड फ्लोर और इमर्जेंसी वार्ड से लोगों को आनन-फानन में बाहर निकाला गया।

दमकल कर्मियों काफी प्रयास के बाद आग को काबूू किया। इस दौरान परिसर में अफरा-तफरी मची रही। इलाज कराने आए लोग गेट की ओर भागे। वहीं, इमर्जेंसी वार्ड में भर्ती मरीजों के परिजन बेचैन हो गए। गनीमत रही कि समय रहते लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

RTE रिकॉर्ड पर हाईकोर्ट सख्त: शून्य सीट दिखाने पर...

बिलासपुर। शिक्षा के अधिकार अधिनियम (RTE) के तहत निजी स्कूलों में आरक्षित सीटों का सही रिकॉर्ड पेश नहीं करने पर हाईकोर्ट ने कड़ी नाराजगी...

हरिराज होटल के बाथरूम में कैमरे मिलने की खबर...

भिलाई। शहर के प्रतिष्ठित रेस्टोरेंट हरि राज के बाथरूम में कथित तौर पर हिडन कैमरा मिलने का मामला सामने आने के बाद अब इसे...

विजय बघेल बनाम भूपेश बघेल : चुनाव याचिका में...

बिलासपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ भाजपा नेता विजय बघेल द्वारा दायर चुनाव याचिका को लेकर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कार्यवाही के...

बर्खास्त GRP कांस्टेबल की संपत्ति पर ACB का शिकंजा...

बिलासपुर। आय से अधिक संपत्ति के मामले में बर्खास्त जीआरपी कांस्टेबल संतोष कुमार राठौर की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB)...